haribhoomi hindi news
Awarapan 2 vs Lahore 1947: इस साल बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश देखने को मिल सकता है, जहां ‘आवारापन 2’ और ‘लाहौर 1947’ आमने-सामने आने की तैयारी में हैं। जानिए यो दोनों फिल्में कब होंगी रिलीज।

Awarapan 2 vs Lahore 1947: बॉलीवुड में इस साल दो बड़ी फिल्मों की जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है। इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 और सनी देओल स्टारर लाहौर 1947 के बीच बॉक्स ऑफिस पर क्लैश की खबरें सामने आ रही हैं। ये दोनों ही फिल्में अपनी स्टार कास्ट की वजह से सुर्खियों में हैं। खबरें हैं कि दोनों इस साल इंडिपेंडेंस डे वीकेंड पर रिलीज हो सकती हैं।

अगस्त में रिलीज हो सकती है ‘आवारापन 2’

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान हाशमी और दिशा पाटनी स्टारर ‘आवारापन 2’ अब इंडिपेंडेंस डे वीकेंड पर रिलीज हो सकती है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अप्रैल के अंत तक पूरी हो जाएगी।

फिल्म को एक इमोशनल और म्यूजिकल लव स्टोरी बताया जा रहा है, जिसे लेकर फैंस के बीच पहले से ही काफी एक्साइटमेंट है।

‘लाहौर 1947’ से होगी सीधी टक्कर

अगर ये खबर सही साबित होती है, तो ‘आवारापन 2’ का सीधा मुकाबला ‘लाहौर 1947’ से होगा। इस फिल्म को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है।

सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी पहले भी ‘घायल’, ‘दमिनी’ और ‘घातक’ जैसी हिट फिल्में दे चुकी है। करीब 30 साल बाद दोनों फिर साथ आए हैं, जिससे फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

दमदार स्टारकास्ट और खास वापसी

‘लाहौर 1947’ में सनी देओल के साथ प्रीति ज़िंटा, शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यू सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। खास बात यह है कि प्रीति जिंटा इस फिल्म के जरिए करीब 8 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं।

एक तरफ इमरान हाशमी की रोमांटिक-इंटेंस ‘आवारापन 2’ है, तो दूसरी तरफ सनी देओल की पीरियड ड्रामा ‘लाहौर 1947’। दोनों फिल्मों के अपने-अपने फैन बेस हैं, ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर कौन बाज़ी मारेगा, यह देखना दिलचस्प होगा।
 

7