haribhoomi hindi news
Delhi Police: दिल्ली के बुराड़ी में एक महिला के साथ काजू के पैकेट की चोरी के आरोप में तीन महिलाओं ने मारपीट की। बताया जा रहा है कि इस दौरान आरोपी महिलाओं ने पीड़ित को एक कमरे में बंद करके पीटा था।

Delhi Police: दिल्ली के बुराड़ी इलाके से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक आदमी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी पत्नी को तीन महिलाओं ने बुरी तरह पीटा। उन महिलाओं ने उसकी पत्नी पर काजू का एक पैकेट चुराने का आरोप लगाया था। यह घटना 28 मार्च को शाम साढ़े नौ बजे के आसपास हुई। इस दौरान पीड़िता अपने काम से घर लौट रही थी।

मीडिया रिपोर्टेस के अनुसार, पीड़िता एक किराने की दुकान के पास रुकी। दुकान सरकारी स्कूल के नजदीक थी। इस दौरान तीन महिलाओं ने उसे रोक लिया। वे उस पर का पैकेट चुराने का आरोप लगाने लगीं। महिला ने जब जवाब दिया तो उन्होंने उसे धक्का दे दिया। वे गालियां देने लगीं और फिर इसके बाद उन्होंने पीड़ित महिला का मोबाइल छीन लिया। उसके बाद उसे दुकान के पीछे वाले गोदाम में खींचकर ले गईं। वहां उन्होंने उसे एक कमरे में बंद कर दिया। फिर तीनों ने मिलकर उसके सात बुरी तरह से मारपीट की।

पीड़िता के पति ने इस मामले में बुराड़ी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी ने चोरी नहीं की थी। फिर भी तीन महिलाओं ने बिना वजह उसे निशाना बनाया। उन्होंने उसकी पत्नी को कमरे में बंद करके बेरहमी से पीटा। पति ने पुलिस से इन महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह मामला दिल्ली पुलिस के बुराड़ी थाने में दर्ज हुआ है। अभी तक तीनों महिलाओं की पहचान और गिरफ्तारी की नहीं हुई है। पीड़िता पर चोट के निशान हैं। पूरा घटनाक्रम चोरी के छोटे शक से शुरू होकर हिंसा तक पहुंच गया। पुलिस अब दुकान के आसपास के सीसीटीवी फुटेज और गवाहों से पूछताछ कर रही है। 

7