haribhoomi hindi news
Delhi Police: 4 अप्रैल को राजधानी दिल्ली में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की रैली का आयोजन रामलीला ग्राउंड में किया जा रहा है। इसको लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

Delhi Police: दिल्ली में 4 अप्रैल को टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की रैली का आयोजन रामलीला ग्राउंड में किया जा रहाहै। इस रैली को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को पहले से ही अलर्ट कर दिया है। पुलिस ने एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसके मुताबिक, 4 अप्रैल को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक कई सड़कों पर भारी जाम लगने की आशंका है। अगर आप कल दिल्ली या आसपास के इलाकों में यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो घर से निकलने से पहले दिल्ली पुलिस की इस एडवाइजरी को जरूर पढ़ लें। इससे आपको समय पर पहुंचने में मदद मिलेगी।

दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी में साफ बताया गया है कि रैली के कारण कुछ मुख्य सड़कों पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। जेएलएन मार्ग, अजमेरी गेट, आसफ अली रोड, मिंटो रोड और चमन लाल मार्ग पर भारी जाम की संभावना है। यात्री इन इलाकों से गुजरने वाले रास्तों का इस्तेमाल सोच-समझकर करें। इससे आप ट्रैफिक जाम में फंसने से बच सकते हैं।

पुलिस के अनुसार जेएलएन मार्ग पर यातायात डायवर्जन या कुछ प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। दिल्ली गेट, आसफ अली रोड, मिंटो रोड, आर/ए कमला मार्केट और अजमेरी गेट पर भारी वाहनों का पूरा आवागमन रोक दिया जाएगा। इन जगहों पर छोटे वाहनों को भी सावधानी बरतनी होगी। यात्री इन इलाकों में आने-जाने से पहले वैकल्पिक रास्तों की जानकारी ले लें। पुलिस ने कहा है कि ऐसे प्रतिबंध रैली के सुचारू आयोजन के लिए जरूरी हैं। इससे रैली में शामिल होने वाले लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विजिटर्स और बसों के लिए खास पार्किंग व्यवस्था बताई है। लोग अपने वाहन माता सुंदरी कॉलेज की पार्किंग में पार्क कर सकते हैं। बसें यात्रियों को दिल्ली गेट पर उतारेंगी। उसके बाद बसों को राजघाट की पार्किंग में खड़ा किया जाएगा। दिल्ली गेट के आगे किसी भी बस को आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। पुलिस ने सभी लोगों से अपील की है कि 4 अप्रैल को अपनी यात्रा की अच्छी प्लानिंग करके ही घर से निकलें। 

7