उमेश यादव - कोरबा। हनुमान जयंती कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा हो गया जब करतब प्रदर्शन के दौरान आग अचानक भड़क उठी, जिसकी चपेट में एक महिला आ गई। उसे बचाने के प्रयास में दो और लोग झुलस गए। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हादसे की भयावह तस्वीरें दिख रही हैं।
करतब के दौरान भड़की आग
रजगामार चौकी क्षेत्र के मेन क्लब एरिया में हनुमान जयंती के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यहां मंच पर चल रहे आग से जुड़े करतब के दौरान अचानक आग नियंत्रण से बाहर हो गई। पास खड़ी महिला तुरंत लपटों की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई।
#कोरबा के रजगामार मेन क्लब एरिया में हनुमान जयंती कार्यक्रम के दौरान करतब दिखाते समय आग भड़कने से एक महिला समेत तीन लोग बुरी तरह झुलस गए।@KorbaDist #HanumanJayanti #stuntfireincident pic.twitter.com/eS1TEKw3tN
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) April 3, 2026
बचाने दौड़े दो लोग भी झुलसे
स्थानीय लोगों और कार्यक्रम में मौजूद युवकों ने तुरंत महिला को बचाने का प्रयास किया। इसी बीच दो लोग भी लपटों में फंसकर बुरी तरह झुलस गए। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाकर तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों की तत्परता से टली बड़ी जनहानि
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अगर स्थानीय लोग तुरंत मदद न करते तो नुकसान और भी बड़ा हो सकता था। झुलसे हुए तीनों घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
हादसे का LIVE वीडियो
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने हादसे का लाइव वीडियो रिकॉर्ड किया। वीडियो में आग तेजी से फैलती और लोगों की चीख-पुकार साफ सुनाई दे रही है।
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का 'ई-पेपर पढ़ें। यहां क्लिक करें epaper haribhoomi या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज" App डाउनलोड करें।)









