MP की मोहन सरकार का बड़ा निर्णय: गौशाला संचालन का बढ़ेगा बजट, गायों की मौत पर सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार के निर्देश 

CM Mohan Yadav
X
सीएम मोहन ने जिला कलेक्टर मयंक अग्रवाल को मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।
CM Mohan Yadav Big decision: मप्र सरकार ने सोमवार को कैबिनेट बैठक में अहम निर्णय लिए। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पशुपालन विभाग के अफसरों को निर्देश दिए।

CM Mohan Yadav Big decision: मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार गौशाला प्रबंधन और गोपालन को बढ़ावा देने अच्छा निर्णय लिया है। सरकार ने गौशाला संचालन के लिए मिलने वाले बजट को बढ़ाने जा रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पशुपालन और डेयरी विभाग को आवश्यक तैयारी के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा, हादसे में गायों की मौत हो जाती है तो उनके सम्मानजनक अंतिम संस्कार की व्यस्था की जाए। गौमाता के अवशेष कहीं अपमानित न हों।

सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि वर्षा काल में प्रमुख सड़कों और राजमार्गों पर गौमाताएं दुर्घटना का शिकार हो जाती हैं। गाय सड़कों पर न दिखें, इसके लिए गौशालाओं के लिए राशि और मानदेय बढ़ाने का निर्णय जल्द लिया जाएगा। श्रेष्ठ प्रबंधन से गौमाता के सम्मान में व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जताया आभार
बैठक के पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार जताया। कहा, अयोध्या में भगवान राम का मंदिर निर्माण और प्राण-प्रतिष्ठा का कार्य हुआ है। इसके लिए प्रधानमंत्री के साथ श्रीरामचंद्र भूमि न्यास ने महती भूमिका निभाई है। न्यास भी बधाई का पात्र है।

आचार्य विद्यासागर को दी श्रद्धांजलि
कैबिनेट बैठक राष्ट्रगान के साथ शुरू हुई। मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर आचार्य विद्यासागर को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, आचार्य श्री का चिंतन राष्ट्र कल्याण के लिए था। वह ऐसी विभूति थे, जिन्होंने अनेक आदर्श स्थापित किए। मप्र में आधे दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story