Logo
महाराष्ट्र राज्य पुलिस भर्ती सेल ने पुलिस कॉन्स्टेबल फिजिकल टेस्ट 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

महाराष्ट्र राज्य पुलिस भर्ती सेल ने पुलिस कॉन्स्टेबल फिजिकल टेस्ट 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक पास की थी और फिजिकल टेस्ट में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे, उनके लिए यह बड़ी अपडेट है। उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट https://policerecruitment2025.mahait.org/Forms/Home.aspx पर जाकर अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

भर्ती बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, फिजिकल टेस्ट से संबंधित सभी जरूरी जानकारियां जैसे परीक्षा तिथि, समय, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र का पता एडमिट कार्ड पर उपलब्ध रहेगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड को ध्यान से जांचें।

इन आसान स्टेप्स से डाउनलोड करें Maha Police Admit Card 2025
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं—

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट policerecruitment2025.mahait.org पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध Admit Card / Hall Ticket सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब “Maharashtra Police Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई लॉगिन डिटेल (रजिस्ट्रेशन नंबर/जन्मतिथि) दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, परीक्षा केंद्र और फिजिकल टेस्ट की तारीख को ध्यानपूर्वक जांच लें। किसी भी तरह की गलती होने पर तुरंत संबंधित विभाग से संपर्क करें।

5379487