Bihar Police Bharti 2026 बिहार पुलिस में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। केंद्रीय चयन परिषद (CSBC) द्वारा कॉन्स्टेबल (ऑपरेटर) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है, लेकिन इसकी अंतिम तारीख अब बेहद करीब आ चुकी है। उम्मीदवार 31 मार्च 2026 तक ही आवेदन कर सकते हैं, इसलिए समय रहते फॉर्म भरना जरूरी है।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कुछ जरूरी योग्यताएं पूरी करनी होंगी:
आयु सीमा: 18 से 25 वर्ष
आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी
शैक्षणिक योग्यता:
- 12वीं पास (Maths, Physics, Chemistry) में कम से कम 50% अंक
- SC/ST उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 45% अंक
आवेदन शुल्क
सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 निर्धारित किया गया है।
सैलरी कितनी मिलेगी?
चयनित उम्मीदवारों को हर महीने ₹21,700 से ₹69,100 तक वेतन दिया जाएगा।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- उम्मीदवार CSBC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- अब “Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें
- रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें
- आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें
- फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें









