Logo
Bhopal News: भोपाल नगर निगम बैठक में गोकशी मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने कार्रवाई और जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग उठाई।

Bhopal News: मध्यप्रदेश। भोपाल नगर निगम (Bhopal Municipal Corporation) की बैठक की शुरुआत हंगामे से हुई। सोमवार को विपक्ष ने गोकशी और स्लॉटर हाउस का मुद्दा उठाया। इसे लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में तीखी नोंक-झोंक देखने को मिली। कोंग्रस ने बहस के बीच गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठाई। कांग्रेस पार्षदों का कहना था कि, यह प्रस्ताव निगम परिषद की ओर से सरकार को भेजा जाएगा।

विपक्षी नेता साबिस्ता जकी ने गाय का मुद्दा उठाते हुए कहा कि, दोषियों पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई है। निगम प्रशासन इस मसले को गंभीरता से नहीं ले रहा है। जकी ने असलम चमड़ा और उसके साथ कुछ अन्य नमजद आरोपियों का जिक्र किया। उन्होंने पूछा कि, आखिर क्यों प्रशासन इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा। बहस के चलते बैठक में कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया था।

दोषियों को संरक्षण देने का आरोप
बैठक में विपक्ष की ओर से जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक किए जाने की मांग उठाई गई। इन लोगों का कहना था कि, शासन स्तर पर गठित कमेटी की रिपोर्ट को तुरंत पटल पर रखा जाए। रिपोर्ट को सार्वजनिक न करना दोषियों को संरक्षण देने जैसा है।

चाय-नाश्ता और खाने पर बहस
भोपाल नगर निगम की बैठक में नेता प्रतिपक्ष और MIC मेंबर सुषमा बाविसा  के बीच चाय-नाश्ता और खाने पर भी बहस हुई। गोमांस मुद्दे के बीच अचानक चाय का मुद्दा उठा दिया गया। विपक्षी नेता साबिस्ता जकी ने कहा कि, 'मैं तो निगम की चाय भी नहीं पीती।' इसके बाद सुषमा बाविसा ने कहा कि, आप झूठ क्यों बोल रहीं हैं? जिन्होंने खाना खाया और चाय पी, क्या वे चोर हैं? इसके बाद दोनों के बीच बहस कुछ देर तक चलती रही।

7