Logo
भोपाल के RGPV हॉस्टल मेस का वीडियो वायरल, खाने में छिपकली मिलने पर हंगामा। शिकायत पर कर्मचारी ने शिमलामिर्च बताकर खा ली।

RGPV Hostel Mess Video: भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) के हॉस्टल का वीडियो सोशल मीडया पर वायरल है। बताया जा रहा है कि, हॉस्टल के मेस में एक छात्र के खाने में छिपकली मिली। इसकी शिकायत जब की गई तो खाना बनाने वाले व्यक्ति ने शिमलामिर्च बताकर छिपकली खा ली।

छात्रों की जान से खिलवाड़
यह मामला इसलिए गंभीर है क्योंकि, राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) भोपाल का प्रमुख सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज है। ऐसे में कॉलेज के मेस में छात्रों को छिपकली परोसा जाना, उनकी जान से खिलवाड़ है।

छिपकली उठाकर खा ली
खाने में छिपकली मिलने का वीडियो छात्र ने ही बनाया था। उसने थाली पर फोकस किया और दिखाया कि, सब्जी में मरी हुई चिपकी है। जब छात्र ने शिकायत की तो खाना बनाने वाले ने कहा कि, यह तो शिमलामिर्च है, कैसी बात कर रहे हो यार! जब खाना बनाने वाले ने थाली में से छिपकली उठाकर खा ली तो छात्र हैरान रह गए। शिकायत करने गए छात्र लगातार बोलते रहे कि, यह शिमलामिर्च नहीं बल्कि छिपकली है लेकिन कर्मचारी अपनी बात पर अड़े रहे। 

सोशल मीडिया साइट एक्स पर डले वीडियो में एक यूजर ने कमेंट किया - 'सबूत को ही खा गया, क्या आदमी है! वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मेस का मेनू: शिमला मिर्च या चिपकली? स्टाफ ने साबित करने के लिए लाइव टेस्ट टेस्ट कर दिया। भोपाल का असली रियलिटी शो। एक तरफ स्टूडेंट का शॉक, दूसरी तरफ स्टाफ का स्टंट। मेस फूड विवाद ने एजुकेशन को सर्कस बना दिया।'

देखिए वीडियो

7