Logo
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर सहित कई शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है।

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर सहित कई शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे उम्मीदवार जो लंबे समय से NCERT जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह बेहतरीन मौका है। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.ncert.nic.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी सभी अहम जानकारियां जैसे पात्रता, वेतनमान और आवेदन प्रक्रिया नीचे दी गई हैं।

पात्रता मानदंड
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में पीएचडी डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही कम से कम 10 साल का शिक्षण या शोध कार्य का अनुभव जरूरी है। उम्मीदवार ने स्नातकोत्तर डिग्री न्यूनतम 50% अंकों के साथ प्राप्त की हो और NET परीक्षा उत्तीर्ण की हो।

वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार आकर्षक वेतन दिया जाएगा—

  1. प्रोफेसर / एसोसिएट प्रोफेसर: ₹37,400 से ₹67,000 प्रतिमाह
  2. असिस्टेंट प्रोफेसर / असिस्टेंट लाइब्रेरियन: ₹15,600 से ₹39,100 प्रतिमाह

आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹1000 आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को शुल्क में छूट प्रदान की गई है।

NCERT Recruitment 2026: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं—

  • सबसे पहले www.ncert.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • अब “NCERT Recruitment 2026” लिंक को ओपन करें।
  • मांगी गई सभी जरूरी जानकारी भरें.
  • आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।
 

5379487