मध्यप्रदेश। कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) के बड़ी खबर सामने आई है। मादा चीता आशा ने पांच शावकों को जन्म दिया है। इस तरह शावकों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है जबकि कूनो में चीतों की कुल आबादी 35 हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस मौके पर खुशी जताते हुए एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में मादा चीता आशा अपने पांच शावकों के साथ नजर आ रही है।
मुख्यमंत्री ने शेयर किया वीडियो
सीएम डॉ. मोहन यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि, 'कूनो ने गर्व का एक खास पल देखा है, जब आशा ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है, जिससे भारत की चीता संरक्षण यात्रा और मज़बूत हुई है। इसके साथ ही, भारत में पैदा हुए शावकों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है और कुल चीतों की आबादी 35 हो गई है। यह उपलब्धि हमारे वन कर्मचारियों और पशु चिकित्सकों की अथक मेहनत को दिखाती है। यह राज्य वन्यजीव संरक्षण के केंद्र के रूप में उभर रहा है।'
Kuno has witnessed a moment of pure pride as Aasha gives birth to five healthy cubs, strengthening India’s cheetah conservation journey.
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 7, 2026
With this, the number of Indian-born cubs rises to 24 and the total cheetah population reaches 35.
This achievement reflects the tireless… pic.twitter.com/rwMFpAtFn8
प्रोजेक्ट चीता की सफलता
DFO आर थिरुकुरल के अनुसार, सभी शावक स्वस्थ हैं। डॉक्टर्स की टीम मादा आशा और शावकों को पर नजर बनाए हुए हैं। मादा आशा द्वारा पांच स्वस्थ शावकों को जन्म देना प्रोजेक्ट चीता की सफलता और प्रभावशीलता दर्शाता है।
शावकों की संख्या 24
भारत में चीतों किओ आबादी 35 हो जाना वन कर्मचारियों, चीता मित्रों और डॉक्टर्स की कड़ी म्हणत को दर्शाता है। पांच शावकों के जन्म के बाद भारत में जन्मे शावकों की संख्या 24 हो गई है।
क्या है प्रोजेक्ट चीता
प्रोजेक्ट चीता, 1952 में विलुप्त हो चुके चीते को फिर से जंगल में लाने की भारत की महत्वाकांक्षी पहल है। 17 सितंबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई इस परियोजना का लक्ष्य 2032 तक कुनो-गांधी सागर परिदृश्य में 60-70 चीतों की आत्मनिर्भर आबादी स्थापित करना है।











