Logo
मध्य प्रदेश में सर्दी एक बार फिर तेज हो गई है। करीब 15 दिन बाद प्रदेश में रात का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। कटनी, शहडोल और उमरिया इस समय सबसे ठंडे जिले बने हुए हैं।

मध्य प्रदेश में सर्दी एक बार फिर तेज हो गई है। करीब 15 दिन बाद प्रदेश में रात का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। कटनी, शहडोल और उमरिया इस समय सबसे ठंडे जिले बने हुए हैं।

कटनी जिले के करौंदी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान माना जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश के 13 शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया है।

तीन रातों से लगातार बढ़ रही ठंड
बीते तीन दिनों से रात की ठंड में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है।
शुक्रवार-शनिवार रात की बात करें तो भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री, जबलपुर में 10.8 डिग्री, उज्जैन में 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

इन शहरों में सबसे ज्यादा ठंड
प्रदेश के कई शहरों में पारा तेजी से लुढ़का है—

  1. कटनी (करौंदी): 3.5°C
  2. शहडोल (कल्याणपुर): 4.9°C
  3. उमरिया: 7°C
  4. रीवा, खजुराहो: 7.4°C
  5. मंडला: 7.9°C
  6. नौगांव: 8.8°C
  7. सतना: 8.9°C
  8. राजगढ़, शिवपुरी: 9°C
  9. पचमढ़ी: 9.4°C
  10. दमोह, मलाजखंड: 9.8°C

जबलपुर में मौसम सामान्य, धूप से मिली राहत
जबलपुर में आज मौसम सामान्य बना हुआ है। सुबह के समय हल्का कोहरा जरूर छाया रहा, जिससे कुछ इलाकों में दृश्यता प्रभावित हुई।
हालांकि, सूरज निकलते ही कोहरा छंट गया और दिन में साफ धूप खिली। मौसम सुहावना रहने से लोगों को ठंड से कुछ राहत महसूस हुई।

5379487