Happy Patel on OTT: कॉमेडियन और अभिनेता वीर दास लंबे समय बाद फिल्म हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस के जरिए बड़े पर्दे पर लौटे हैं। उन्होंने इस फिल्म का डायरेक्शन भी किया किया है जो उनकी पहली डायरेक्टोरियल डेब्यू है। थिएटर में रिलीज के बाद अब यह फिल्म जल्द ही OTT पर दस्तक देने के लिए तैयार है, जिससे उन दर्शकों को मौका मिलेगा जिन्होंने इसे सिनेमाघरों में मिस कर दिया था।
कहां देखें फिल्म?
वीर दास स्टारर यह कॉमेडी स्पाई फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। फिल्म के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीद लिए हैं, जिससे इसकी पहुंच अब और बड़े दर्शक वर्ग तक होने वाली है।
कब होगी रिलीज?
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के अनुसार, हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस 1 अप्रैल 2026 से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी। दर्शक इसे घर बैठे आराम से देख सकेंगे।
फिल्म की खास बातें
इस फिल्म का निर्देशन खुद वीर दास ने कवि शास्त्री के साथ मिलकर किया है। फिल्म में मोना सिंह, मिथिला पालकर, शारिब हाशमी भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। खास बात यह है कि आमिर खान और इमरान खान ने फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस दिया है, जिससे दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट और बढ़ गई थी।
बता दें कि यह फिल्म 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर इसे मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने करीब 7.36 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
क्या है फिल्म की कहानी?
हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस की कहानी एक ऐसे अनोखे जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पारंपरिक एक्शन हीरो की छवि से बिल्कुल अलग है। वीर दास फिल्म में एक ब्रिटिश-इंडियन एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं, जिसे गोवा में एक मिशन पर भेजा जाता है। हालांकि, उसका उत्साह और अजीबोगरीब अंदाज अक्सर मिशन को मजेदार और उलझन भरी परिस्थितियों में बदल देता है।









