दिग्विजय सिंह का दावा- EVM की 'दिव्य शक्ति' से चुनाव जीत रही भाजपा, सरकारी भर्तियों का भ्रष्टाचार छिपा रही MP सरकार 

Former CM Digvijay Singh
X
मीडिया एजेंसी से राममंदिर मुद्दे पर बात करते पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह
Digvijay Singh Rewa Visit: कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह बुधवार को रीवा पहुंचे। लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। साथ ही दावा किया कि भाजपा EVM के दम पर जीत रही है।

Digvijay Singh Rewa Visit: कांग्रेस सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने EVM के मुद्दे पर एक बार फिर मुखर नजर आए। बुधवार को रीवा में मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा, विधानसभा चुनाव में भाजपा के लोग भी मान रहे थे कि वह चुनाव हार रहे हैं, लेकिन पूर्ण बहुत की सरकार बना ली। दिग्विजय ने कहा, ईवीएम मशीन भाजपा की दिव्य शक्ति है, इसलिए BJP वाले जितनी सीटों का दावा करते हैं, उससे ज्यादा जीत लेते हैं। ईवीएम के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने अयोध्या राम मंदिर और सरकारी भर्तियों को लेकर भी सवाल उठाए। कहा, भाजपा का नारा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। इनका मतलब रामजन्मभूमि स्थल पर मंदिर बनाने का था नहीं था, बल्कि बाबरी मस्जिद गिराकर धार्मिक तनाव पैदा करना था। ताकि, राजनीतिक लाभ मिल सके।

धर्म के खिलाफ है अधूरे मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा
पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि अयोध्या में जो मंदिर बन रहा है, वह मस्जिद वाली जगह पर नहीं बल्कि पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिंहाराव द्वारा बताए गए स्थान पर बनाया जा रहा है। उन्होंने अधूरे निर्माण के बीच मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर भी सवाल उठाए। कहा, यह धर्म के खिलाफ है। शंकराचार्यों की बातें नहीं सुनी जा रही हैं। यह कार्यक्रम भाजपा और आरएसएस का है, इसलिए कांग्रेस नेतृत्व ने शामिल नहीं होने का निर्णय लिया है। राम मंदिर सबका है, निर्माण पूरा होने के बाा कांग्रेस नेता जाएंगे और पूजा करेंगे।

अनियमितताओं पर पर्दा डाल रहे पर्दा
इधर, दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर भर्ती परीक्षाओं में हुईं अनियमितताओं पर पर्दा डालने का आरोप लगाया है। कहा, शासन प्रशासन में बैठे लोग नहीं चाहते कि नौकिरयों में भ्रष्टाचार बंद हो। राज्यसभा सांसद ने दावा किया कि शिवराज सरकार ने 2023 में मार्च से अगस्त तक विभिन्न श्रेणी के 37,790 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की थी, लेकिन परिणाम घोषित नहीं किए। दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री को लिख पत्र भी साझा किया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story