दिग्गी राजा गिरफ्तार: जंतर मंतर में आयोजित EVM हटाओ लोकतंत्र बचाओ आंदोलन में बिना परमिशन शामिल हुए दिग्विजय सिंह

Digvijay Singh arrest in Delhi: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह EVM के खिलाफ प्रदर्शन करने गुरुवार को दिल्ली पहुंचे। परमिशन नहीं होने की वजह से पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। धरना जंतर-मंतर में प्रस्तावित था लेकिन पुलिस ने परमिशन नहीं दी।
#BreakingNews :- दिल्ली पुलिस द्वारा ईवीएम के विरोध में प्रर्दशन कर रहे कांग्रेस नेता श्री @digvijaya_28 जी व @Dr_Uditraj जी को गिरफ़्तार कर लिया गया हैं।
जंतर मंतर पर एकत्रित हुए हज़ारों प्रदर्शनकारियों को जंतर मंतर से गिरफ़्तार कर उनके ऊपर लाठी चार्ज एवं बुरा बर्ताव किए जानें… pic.twitter.com/hrg4Usqa5m
— Bhopal Congress (@Bhopalinc) February 22, 2024 2 दिन पहले निरस्त की गई आंदोलन की स्वीकृति
दिग्विजय ने अपने X अकाउंट पर लिखा, 'मुझे दो हफ्ते पहले EVM हटाओ मोर्चा की ओर से 22 फरवरी को शांतिपूर्ण धरना देने का निमंत्रण प्राप्त हुआ था। धरना EVM से देश में लोकसभा चुनाव न कराने के मुद्दे को लेकर था। इसे मैंने स्वीकार किया था। 2 दिन पहले धरने की स्वीकृति निरस्त कर दी गई थी।
#मा_अनिल_कुमार_माने#राष्ट्रीय_अध्यक्ष_युवा_प्रकोष्ठ #बहुजन_मुक्ति_पार्टी
दिल्ली के जंतर मंतर पर संविधान के दायरे में रहकर EVM के विरोध में निकाले मोर्चा में डॉ अनिल माने जी के साथ हजारों कार्यकर्ता पदाधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने अरेस्ट किया है,#ModiAfraidOfBallotPaper pic.twitter.com/l6LbM3MVWy
— Vicky Belkhode (@Vicky_BBM) February 22, 2024 गांव-गांव पहुंच रहा EVM हटाओ आंदोलन, सुप्रीम कोर्ट ले संज्ञान
राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि EVM हटाओ, लोकतंत्र बचाओ आंदोलन अब गांव-गांव पहुंच रहा है। मोदी सरकार इससे घबराई हुई है। जनहित के इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट को भी संज्ञान लेना चाहिए। दिग्विजय ने पूछा पुलिस-प्रशासन आखिर किस मजबूरी में आंदोलन की अनुमति रद्द की।
