Bhopal IT Raid: मध्यप्रदेश। राजधानी भोपाल में माइनिंग कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर आईटी की टीम ने छापेमारी की है। बुधवार को दिल्ली से आई आईटी की टीम ने भोपाल के अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। छापेमारी के पीछे क्या वजह है इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है लेकिन माइनिंग कारोबारी के ठिकानों पर अचानक हुई छापेमारी से इलाके में हड़कंप है।
दिल्ली की टीम ने एक साथ दबिश दी
बताया जा रहा है कि, बुधवार सुबह से ही आईटी की टीम भोपाल पहुंच गई थी। अलग-अलग ठिकानों पर दिल्ली की टीम ने एक साथ दबिश दी। सूत्रों के अनुसार वित्तीय लेनदेन और कई दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। जहां छापेमारी हो रही है वहां सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए हैं।
भारी मात्रा में नगदी और दस्तावेज मिले थे
बता दें कि, यह पहली बार नहीं है जब दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर छापेमारी की गई है। इसके पहले ईओडब्ल्यू (EOW) की टीम ने गुप्ता के ठिकानों पर रेड डाली थी। उस समय भारी मात्रा में नगदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले थे। अब आईटी की रेड में क्या कुछ बरामद हुआ इसके लिए आधिकारिक बयान का इंतजार है।
आईटी की टीम माइनिंग कारोबार से जुड़े दस्तावेज खंगाल रही है। आय और संपत्ति के रिकॉर्ड भी देखे जा रहे हैं। दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।










