हरियाणा के यमुनानगर में मुठभेड़: STF और बदमाशों के बीच चली 20 राउंड फायरिंग, दो वांटेड बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली

Yamunanagar Encounter 20 rounds of firing between STF and miscreants two wanted arrested
X
हरियाणा के यमुनानगर में एनकाउंटर, एक बदमाश को लगी गोली।
हरियाणा के यमुनानगर में शनिवार को करनाल STF और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें पुलिस ने दो वांटेड बदमाशों को अरेस्ट किया है।

Yamunanagar STF Encounter:हरियाणा के यमुनानगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें पुलिस ने दो शॉर्प शूटर को अरेस्ट कर लिया है। वहीं इस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पुलिस को गोली से घायल भी हुआ है। जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरे बदमाश से पुलिस पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, यह मुठभेड़ यमुना नगर के गोलनपुरा थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एसटीएफ करनाल को सूचना मिली थी कि दो शार्प शूटर गोलनपुर में घूम रहे है। जिसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर छानबीन शुरू कर दी। इसी बीच चेकिंग के दौरान एक बाइक पर दो संदिग्ध नजर आए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश की।

हालांकि, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों को घेर लिया। पुलिस और बदमाशों के बीच करीब 20 राउंड फायरिंग हुई। इसी दौरान पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में जा लगी। जिसके बाद दोनों बदमाश बाइक से गिर गए और पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। वहीं घायल बदमाश को इलाज के लिए यमुनानगर के सिविल अस्पताल के ट्रामा सेंटर में एडमिट कराया गया है।

ये भी पढ़ें-केरल में मानवता शर्मसार: एक लड़की के साथ 60 से ज्यादा लोगों ने किया दुष्कर्म, पीड़िता ने सुनाई आपबीती; 15 गिरफ्तार

एनकाउंटर के बारे में बोले डीएसपी अमन कुमार

इस मामले में एसटीएफ के डीएसपी अमन कुमार ने बताया कि दोनों बदमाशों की पहचान अर्जुन और हिमांशु के रूप में हुई है, जो बदमाश घायल हुआ है, वो अर्जुन है। दोनों ही बदमाश एक गैंग से जुड़े हुए हैं और कई मामलों में वांटेड चल रहे थे। फिलहाल, दोनों बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Winter Bath Tips: अगर आप भी सर्दियों में गर्म पानी से नहाते हैं, तो हो जाएं सावधान! जानिए ये जरूरी बातें

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story