Winter Bath Tips: अगर आप भी सर्दियों में गर्म पानी से नहाते हैं, तो हो जाएं सावधान! जानिए ये जरूरी बातें 

Winter Bath Tips
X
सर्दियों में गर्म पानी से नहाने के नुकसान।
Winter Wellness: अक्सर लोग सर्दियों में गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं। लेकिन सर्दियों में गर्म पानी से नहाना फायदे के साथ-साथ नुकसान भी दे सकता है। गर्म पानी से नहाना आपकी त्वाचा और स्वास्थ्य दोनो के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। 

Winter Bath Tips: सर्दियों में गर्म पानी से नहाना हर कोई पसंद करता है और करें भी क्यों न, अब इतनी सर्दियों में ठंडे पानी से नहाना हर किसी के बस की बात नहीं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्म पानी से नहाना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। अगर नहीं तो जान लीजिए।

दिन भर की थकान दूर करने के लिए हल्के गर्म से नहाना एक बेहतर उपाय है लेकिन रोजाना गर्म पानी से नहाना घातक साबित हो सकता है। ऐसा करने से आप अपनी त्वचा की प्राकृतिक नमी खो देते हैं। इसके साथ ही त्वचा संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। गर्म पानी से नहाने से त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। इसके अलावा त्वचा को एलर्जी और एक्जिमा की समस्या भी हो सकती है। सर्दियों में जिस पानी से आप नहा रहे हैं उसका तापमान 30-45 डिग्री के बीच ही होना चाहिए। ध्यान रहे पानी न ज्यादा ठंडा और न ज्यादा गर्म हो।

ये भी पढ़ें: घरेलू सीरम से पाएं झड़ते बालों से छुटकारा, बाल धोने के बाद अपनाएं ये टिप्स

बालों को भी पहुंचाता है नुकसान
सर्दियों में गर्म पानी से नहाना न केवल शरीर के लिए बल्कि बालों के लिए भी नुकसानदायक है। गर्म पानी से नहाने पर बालों की नमी कम हो जाती है। बाल रूखे और शुष्क हो जाते हैं। इससे बालों की चमक भी खो जाती है। वहीं लगातार गर्म पानी से बालों को धुलना हेयर फॉल और डैंड्रफ जैसी समस्या पैदा कर सकता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story