PGI Employees Strike: रोहतक पीजीआई में कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, इन 7 मांगों पर अधिकारियों ने जताई सहमति

PGI Employees Strike Over
X
रोहतक के पीजीआई के कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त।
PGI Employees Strike Over: रोहतक पीजीआई के आउटसोर्स कर्मचारियों ने आज अपनी हड़ताल समाप्त कर दी है। पीजीआई के अधिकारियों ने वर्करों की सात मांगों पर भी सहमति जताई है।

PGI Employees Strike Over: रोहतक के पीजीआई के आउटसोर्स कर्मचारियों ने आज यानी 20 जनवरी सोमवार को अपनी हड़ताल समाप्त कर दी है। कर्मचारियों की PGI के अधिकारियों के साथ बैठक हुई, जिसमें 7 मांगों पर सहमति बनी थी। जिसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त करने का फैसला कर लिया है। कर्मचारियों 13 जनवरी से अपनी मांगों को लेकर लगातार हड़ताल कर रहे थे। वर्करों की तरफ से चेतावनी दी गई है कि, जिन मांगों पर सहमति बनी है, उन्हें पूरा नहीं किया गया तो वह फिर से हड़ताल करेंगे।

वर्करों को HKRN में शामिल किया जाएगा

रोहतक पीजीआई के कर्मचारी चांद कुमार का कहना है कि, प्रशासन की तरफ से उन्हें आश्वासन दिया गया है कि उनकी 7 मांगों को पूरा किया जाएगा। चांद कुमार ने बताया कि उनकी पीजीआई के एमएस व अन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग हुई। जिसमें मांगों पर सहमति बन गई है। प्रशासन ने उन्हें आश्वासन दिया है कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम ( HKRN) में कर्मचारियों को शामिल किया जाएगा।

Also Read: ठेका कर्मचारियों ने की रोजगार निगम में शामिल करने की मांग, शुरू किया अनिश्चित काल के लिए हड़ताल

इन मांगों पर बनी सहमति

चांद कुमार के मुताबिक,हटाए गए 14 कर्मचारियों को फिर से ड्यूटी पर रखा जाएगा। सीएल, ईएल व आरएच की मांग मान ली है। कर्मचारियों के वेतन को बढ़ाया जाएगा। अटेंडेंस ना लगने पर जो वेतन कटता था, उसकी भी भरपाई की जाएगी। डिपार्टमेंट की शिकायत तक कर्मचारी अपने एरिया में ड्यूटी करेंगे। किसी भी कर्मचारी को बेवजह तंग नहीं किया जाएगा।

Also Read: रोहतक PGI के दो कर्मचारी निलंबित, तीन की सेवा पर लगाई रोक, जानिये पूरा मामला

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story