Logo
election banner
Rohtak PGI OPD Timing changed: हरियाणा के रोहतक पीजीआई की ओपीडी के समय में बदलाव कर दिया गया है। अब ओपीडी का समय सुबह 8 बजे से शुरू होकर दोपहर 2 बजे तक का हो गया है।

Rohtak PGI OPD Timing changed: गर्मियों की शुरुआत होते ही रोहतक पीजीआई की ओपीडी के समय में बदलाव कर दिया गया है। आज यानी 1 अप्रैल से ओपीडी का समय सुबह 8 बजे से शुरू होकर दोपहर 2 बजे तक का हो गया है। वहीं, ओपीडी कार्ड सुबह 7 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक बनाए जाएंगे। 

गर्मी के चलते लिया गया फैसला

गर्मी के मौसम की शुरुआत होते ही रोहतक पीजीआई की ओपीडी के समय में बदलाव हो गया है। इस संबंध में निदेशक डॉ. एसएस लोहचब का कहना है कि PGIMS की चौ. रणबीर सिंह ओपीडी के समय में भी बदलाव किया गया है। आज से ओपीडी का समय बदलकर सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक का हो गया है। गर्मी के मौसम को देखते हुए ओपीडी एक घंटे पहले शुरू हो जाएगी, इससे पहले ओपीडी का समय पहले 9 बजे का था। वहीं जनसंपर्क विभाग के इंचार्ज डॉ. उमेश यादव का कहना है कि लेबोरेटरी में सुबह 8 बजे से 2 बजे तक ही सैंपल लिए जाएंगे, इसके बाद लैब को बंद कर दिया जाएगा। 

इलाज कराने में लोगों को मिलेगी राहत 

मार्च महीने के आखिरी हफ्ते से ही भीषण गर्मी की शुरुआत हो गई है, ऐसे में आने वाले दिनों में पारा बढ़ने की उम्मीद है। ओपीडी के समय में बदलाव होने से इलाज के लिए आने वाले मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी, उन्हें भीषण गर्मी का सितम नहीं झेलना पड़ेगा। 

सर्दी में भी बदला गया था समय 

सर्दी के मौसम की शुरुआत के साथ ही रोहतक पीजीआई की ओपीडी के समय में बदलाव किया गया गया है। अक्टूबर महीने की शुरुआत से ओपीडी सुबह 9 बजे से शुरू हो रही थी। ओपीडी कार्ड बनवाने का समय 8:30 बजे शुरू होकर दोपहर 1 बजे तक का था। लेबोरेटरी में सैंपल भी सुबह 9 बजे से लिए जा रहे थे। अब छह महीने के बाद एक बार फिर से ओपीडी खुलने के समय में बदलाव किया गया है। 

5379487