Logo
election banner
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम विभाग ने कई जिलों में अगले 3 घंटे के दौरान आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील भी की है।

Haryana Weather Update: हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से लगातार गर्मी बढ़ रही है। इस बीच लोगों के लिए एक राहत वाली खबर सामने आई है। हरियाणा में इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेशवासियों के लिए राहत की खबर दी है। हरियाणा में कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने हरियाणा के कई जिलों में अगले 3 घंटे के दौरान आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील भी की है।

हरियाणा में मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और गुरुग्राम में अगले कुछ घंटों में मौसम खराब रहेगा। इन जिलों में बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा इन क्षेत्रों में 50 से 60 KM की रफ्तार से हवा चलेगी और आसमानी बिजली के साथ ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

IMD के मुताबिक, प्रदेश के कई इलाकों में मौसम खराब हो गया है। शाम को 5 बजे तक यहां बादल गरजने, आकाशीय बिजली, तेज हवाएं, आंधी (50-60 KMPH) के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग ने नांगल चौधरी, नारनौल, अटेली, महेंद्रगढ़, कनीना, भादरा, चरखी दादरी, बावल, रेवाड़ी, कोसली, मातनहेल, झज्जर समेत कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा मौसम विभाग ने गुरुग्राम, लोहारू, चरखी दादरी, भिवानी, बावल, रेवाड़ी, पटौदी, कोसली, मातनहेल, झज्जर, बहादुरगढ़, बेरी खास, सांपला, रोहतक में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बता दें कि हरियाणा में लगातार गर्मी बढ़ रही है। मौसम विभाग ने प्रचंड गर्मी के बीच हरियाणा में बारिश की संभावना जताई है। मंगलवार को हरियाणा का अधिकतम तापमान सिरसा में 43 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना जताई है।

5379487