दिल्ली-एनसीआर में आज बदलेगा मौसम: भीषण गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत, जानें अगले तीन दिनों के मौसम का हाल

mausam news today
X
दिल्ली-एनसीआर मौसम अपडेट।
भीषण गर्मी का सामना कर रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए राहत की खबर है। दरअसल, दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है।

Delhi-NCR Weather: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। आलम ये है कि लोग घरों से बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं। लोगों को घर के अंदर कूलर और पंखा में भी राहत नहीं मिल रही है। हालांकि, इस बीच मौसम विभाग ने दिल्लीवासियों के लिए राहत की खबर दी है। दिल्ली के लोगों को जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है। दरअसल, राजधानी में एक बार फिर से बारिश होने की संभावना है।

गर्मी से कब मिलेगी राहत

मौसम विभाग के मुताबिक 10 से 13 मई के बीच दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान आंधी चलने की भी आशंका जताई जा रही है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे भयंकर गर्मी झेल रहे लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी।

42 डिग्री पार पहुंचा तापमान

बता दें कि बीते चार दिनों से दिल्ली-एनसीआर का तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। मंगलवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 42 डिग्री के स्तर पर पहुंच गया। इस सीजन में पहली बार तापमान 42 डिग्री पर पहुंचा है। जो कि सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। हालांकि, आज बुधवार को सुबह-सुबह ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 10 मई से हल्की बूंदाबांदी शुरू हो जाएगी।

आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की माने तो आज बुधवार को आंशिक बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद 9 मई को आंशिक बादल छाए रहेंगे। 10 और 11 मई को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। तेज हवाएं चलेंगी। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

हरियाणा का मौसम

हरियाणा में भी मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रचंड गर्मी के बीच हरियाणा में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में 10 और 11 मई को बारिश की संभावना है। 10 मई से पहले मौसम साफ रहेगा। मंगलवार को हरियाणा का अधिकतम तापमान सिरसा में 43 डिग्री सेल्सियस रहा।लिंक पर क्लिक कर खबर को विस्तार से पढ़िए...

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story