Delhi Punjabi Bagh Road Accident: राजधानी दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां एक सब इंस्पेक्टर की कार से कुचलकर महिला की मौत हो गई। बाताया जा रहा है कि हादसा होने के बाद सब इंस्पेक्टर मौके से भागने की कोशिश करने लगा लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे रोक लिया और पुलिसकर्मी की ही कार से पीड़ित महिला को इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई और पुलिसकर्मी मौके से फरार हो गया। हालांकि बाद में सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया।
हादसा सोमवार रात करीब डेढ़ बजे के आसपास वशिष्ठ कुमार गुल्ला मार्ग और नार्थ एवेन्यू रोड के पास का बताया जा रहा है। यहां सड़क निर्माण और सफाई का काम चल रहा था। 45 साल की महिला धर्मवती जब सेंट्रल वर्ज के पास सफाई कर रहीं थी। इसी दौरान एक बेकाबू ब्रेजा कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि हादसे में पीड़ित महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद आरोपी पुलिस अधिकारी की कार से ही पीड़ित महिला को अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
आरोपी पुलिस अधिकारी का नाम लकी है और दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर की पोस्ट पर रंजीत नगर थाने में पोस्टडेट हैं। हादसे के समय वह ड्यूटी खत्म करके घर वापस लौट रहा था। वहीं पूछाताछ में आरोपी पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की जगह मशीनों से सड़क की खुदाई की गई थी, जिस वजह से वहां बहुत ज्यादा धूल उड़ रही थी। आरोपी ने आगे बताया कि उसने खड़े होकर सड़क पर झाडू लगाने वाले लोगों से कार को बचाकर किनारे से निकालने की कोशिश की लेकिन वह इस दौरान बैठकर रोड साफ कर रही महिला को देख नहीं पाया जिस वजह से यह हादसा हुआ।










