Logo
Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' का दूसरा चरण 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' आज 14 जनवरी को मणिपुर के खोंगजोम युद्ध स्मारक से शुरू होने वाली है। इस यात्रा में शामिल होने के लिए हरियाणा से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान और सांसद दीपेंद्र हुड्डा, भूपेंद्र हुड्डा और रणदीप सुरजेवाला भी रवाना हो गए हैं।

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' का दूसरा चरण 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' आज 14 जनवरी को मणिपुर के खोंगजोम युद्ध स्मारक से शुरू होने वाली है। इस यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी करेंगे। इस यात्रा में शामिल होने के लिए हरियाणा से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान और सांसद दीपेंद्र हुड्डा, भूपेंद्र हुड्डा और रणदीप सुरजेवाला भी रवाना हो गए हैं। मणिपुर के लिए रवाने होने से पहले कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी ने 'भारत जोड़ो यात्रा' में जो परिश्रम किया और देश में विचारधारा की लड़ाई लड़ी, उसके लिये मैं उन्हें बधाई देना चाहता हूं। इतनी बड़ी यात्रा के बाद दोबारा से अब एक और मणिपुर से मुंबई तक 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का उद्घोष किया जाएगा, उन्होंने कहा कि ये यात्रा इस बात का प्रतीक है कि राहुल गांधी इस लड़ाई में पीछे नहीं हटने वाले हैं, वे लड़ाई लड़ेंगे और संघर्ष करेंगे। हम सब उनके साथ हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

इससे पहले कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो शेयर कर लिखा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा शुरू देशव्यापी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के स्टीकर अभियान में 'न्याय योद्धा' बनकर शामिल हुआ। आइए संकल्प लीजिए और आप भी इस अभियान में शामिल होकर 'न्याय योद्धा' बनें। उन्होंने आगे लिखा कि हमारे नेता राहुल गांधी आज मणिपुर से 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का उद्घोष कर रहे हैं। हम सभी की जिम्मेदारी है कि इस यात्रा का संदेश देश के कोने-कोने में पहुंचाए। दीपेंद्र हुड्डा ने जो वीडियो एक्स पर शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि दीपेंद्र हुड्डा 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का एक स्टीकर अपनी कार पर लगाते हुए नजर आ रहे हैं। 

भूपेंद्र हुड्डा ने भी स्टीकर अभियान का  शेयर किया वीडियो

वहीं, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने भी स्टीकर अभियान का वीडियो एक्स पर शेयर कर लिखा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में 14 जनवरी से 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शुरू हो रही है। कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा शुरू किये गये राष्ट्रव्यापी स्टीकर मुहिम का हिस्सा बना। आप भी इस मुहिम में हिस्सा लेकर और 'न्याय योद्धा' बनकर सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक न्याय की इस लड़ाई में हमारे साथ शामिल हो सकते हैं। हम सबको मिलकर राहुल जी की इस यात्रा का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपेंद्र हुड्डा भी कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का पोस्टर गाड़ी पर लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- राहुल गांधी की न्याय यात्रा आज इम्फाल से होगी शुरू, कोहरे के कारण कांग्रेस नेताओं की फ्लाइट लेट

67 दिन में 15 राज्यों और 110 जिलों से गुजरेगी यात्रा

बता दें कि कांग्रेस 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर निकाल रही है। इस यात्रा के जरीए कांग्रेस का प्रयास बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को लोकसभा चुनाव में विमर्श के केंद्र बिंदु में लाना है। कांग्रेस की इस यात्रा में राहुल गांधी 60 से 70 यात्रियों के साथ पैदल और बस से सफर करेंगे और 6700 किलोमीटर से ज्यादा का सफर करेंगे। ये यात्रा दो महीने चलेगी और 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी। यह यात्रा 67 दिन में 15 राज्यों और 110 जिलों से होकर गुजरेगी।

5379487