haribhoomi hindi news
Noida Workers Protest: नोएडा में जारी श्रमिक प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। यूपी सरकार की तरफ से राहत देने के बाद भी मंगलवार को सेक्टर-70 और 80 में श्रमिकों ने हिंसक प्रदर्शन किया।

Noida Workers Protest: नोएडा में पिछले कुछ दिनों से वेतन में बढ़ोत्तरी को लेकर श्रमिक प्रदर्शन कर रहे थे। सोमवार को यह प्रदर्शन अचानक उग्र हो गया और प्रदर्शन ने हिंसात्मक रूप ले लिया। आक्रोशित श्रमिक प्रदर्शन को देखते हुए यूपी सरकार की ओर से राहत दी गई लेकिन खबर आ रही है कि इसके बाद भी श्रमिक नहीं मान रहे हैं।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को भी श्रमिकों ने शहर के कुछ इलाकों में पथराव और तोड़फोड़ जैसी घटनाओं को अंजाम दिया है। इसके अलावा अन्य औद्योगिक फैक्ट्रियों के बाहर भी मजदूर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इस तनाव के चलते नोएडा की अधिकतम औद्योगिक इकाइयों का कामकाज धीमा हो गया है।

सेक्टर 70 और 80 में उग्र हुआ प्रदर्शन

नोएडा में श्रमिक प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है और आज भी कई जगहों पर यह आंदोलन जारी है। वहीं ऐसा भी बताया जा रहा है कई जगहों पर श्रमिक आज भी हिंसक हो गए हैं। सेक्टर-70 में भी लोगों ने तोड़फोड़ और पथराव किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भीड़ ने पुलिस को भी निशाना बनाने की कोशिश की लेकिन प्रशासन ने स्थिति पर काबू पा लिया।

पुलिस ने आज 15 लोगों को किया गिरफ्तार

नोएडा सेक्टर-70 और 80 में मंगलवार सुबह को लोग हिंसक प्रदर्शन पर उतारू हो गए। सेक्टर-80 में प्रदर्शनकारियों ने कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश की। हालांकि पहले से अलर्ट पुलिस ने स्थिति को समय रहते संभाल लिया। पुलिस ने इस दौरान सेक्टर-70 से लगभग 15 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया।

2 X हैंडल पर केस दर्ज

इसके अलावा सोमवार को हुए उग्र प्रदर्शन में उपद्रवल करने वाले लोगों को भी पुलिस पहचान करने के बाद हिरासत में लेने का काम कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में अब तक 300 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं अभी तक कुल सात FIR दर्ज हुईं है और X हैंडल पर गलत जानकारी फैलाने के मामले में केस दर्ज किया गया है।

7