नई दिल्ली/देहरादून। देश के सबसे महत्वाकांक्षी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में शामिल दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का आज 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन कर दिया। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होते ही दिल्ली से देहरादून का सफर अब 6 घंटे से घटकर महज 2.5 घंटे में पूरा हो सकेगा।
खास बात यह है कि यह एक्सप्रेसवे केवल तेज़ कनेक्टिविटी ही नहीं देगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीव सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसमें एशिया का सबसे लंबा 12 किलोमीटर का ग्रीन एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर भी शामिल है, जो इसे देश के सबसे अनोखे प्रोजेक्ट्स में से एक बनाता है।
#WATCH | Dehradun, Uttarakhand: Prime Minister Narendra Modi inaugurates the Delhi–Dehradun Economic Corridor.
— ANI (@ANI) April 14, 2026
The corridor will reduce travel time between Delhi and Dehradun from over 6 hours to around 2.5 hours. It has been designed with several features aimed at significantly… pic.twitter.com/JZj6J4UUbT
रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, पीएम मोदी बोले- देरी के लिए माफी
देहरादून, उत्तराखंड में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देरी से पहुंचने पर लोगों से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि वह समय पर निकले थे, लेकिन काली मंदिर से सभा स्थल तक लगभग 12 किलोमीटर लंबा रोड शो हो गया।
#WATCH | Dehradun, Uttarakhand: PM Narendra Modi says, "I apologise to all of you that I was more than an hour late in arriving here. I left on time. But the road show, from the Kali Temple to here, was nearly 12 kilometres long. There was so much enthusiasm and excitement that… pic.twitter.com/U2Acv0wouF
— ANI (@ANI) April 14, 2026
रास्ते में लोगों का जबरदस्त उत्साह और स्वागत देखकर उन्हें धीरे-धीरे आगे बढ़ना पड़ा, जिससे उन्हें एक घंटे से अधिक की देरी हो गई। पीएम मोदी ने कहा कि वे उत्तराखंड से नई ऊर्जा और प्रेरणा लेकर लौट रहे हैं और इसके लिए उन्होंने जनता का दिल से आभार व्यक्त किया।
एक्सप्रेसवे की क्या-क्या खासियत है ?
- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लिए महत्वपूर्ण।
- एक्सप्रेसवे पर करीब 11,970 करोड़ की लागत है।
- एक्सप्रेसवे के माध्यम से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. देहरादून, मसूरी और चारधाम यात्रा आसान होगी।
- यमुना एक्सप्रेसवे, एनएच और 10 से ज्यादा स्टेट हाईवे से सीधा कनेक्शन है।
- 220 किलोमीटर लंबा अत्याधुनिक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे है।
- 12 किमी लंबा एशिया का सबसे बड़ा ग्रीन एलिवेटेड कॉरिडोर है।
- वन्यजीवों के लिए सुरक्षित आवाजाही को सुनिश्चित करेगा। एक्सप्रेसवे के नीचे से हाथी, बाघ, तेंदुआ सहित अन्य जीवों की बिना रुकावट आवाजाही होगी।
- पूरे मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे, सोलर लाइट और हरियाली लैस होगा।
- ड्रोन उड़ाने पर रोक रहेगी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा निगरानी रहेगी।










