haribhoomi hindi news
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर बीजेपी ने समरसता भोज का आयोजन किया। जहां सीएम श्री साय ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर भोजन किया। 

रायपुर। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर बीजेपी ने समरसता भोज का आयोजन किया। जहां सीएम विष्णुदेव साय ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया। सीएम श्री साय ने मुख्यमंत्री निवास में भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक पुरंदर मिश्रा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव भी मौजूद रहे। 

मुख्यमंत्री श्री साय ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि, उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा एवं उनके उत्थान के लिए समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहब का जीवन हमें यह प्रेरणा देता है कि हम समाज में समरसता, न्याय और समानता के मूल्यों को सशक्त करें और अंतिम व्यक्ति तक विकास के लाभ सुनिश्चित करें।

प्रदेशवासियों से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील 
उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें तथा एक न्यायपूर्ण, समरस और सशक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

7