Logo
election banner
AAP Sanjay Sing News: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिहं आज जमानत पर रिहा होंगे। फिलहाल वह आईएलबीएस अस्पताल में भर्ती हैं। उनसे मिलने परिजन अस्पताल पहुंचे हैं।

Sanjay Singh Bail News: आप सांसद संजय सिंह को कोर्ट ने 2 लाख रुपये के जमानत बांड और इतनी ही राशि की जमानत राशि पर जमानत दे दी। संजय सिंह की पत्नी ने जमानत बांड भर दिया है। अदालत ने संजय सिंह के सामने कुछ शर्ते भी रखी हैं। जिसमें कहा गया है कि संजय सिंह दिल्ली-एनसीआर छोड़ने से पहले अपना यात्रा कार्यक्रम की जानकारी देंगे।

इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट की शर्त है कि संजय सिंह इस मामले में मीडिया से बात नहीं करेंगे। साथ ही, उन्हें पासपोर्ट भी जमा कराना होगा और उनकी लोकेशन पर भी नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही वह सबूत के साथ छेड़छाड़ नहीं करेंगे। इस दौरान AAP सांसद संजय सिंह के वकील ने कहा कि वह एक सांसद हैं और उनके भागने का कोई खतरा नहीं है।

अस्पताल में भर्ती हैं संजय सिंह 

बता दें कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह से मिलने उनकी मां, बेटे और पत्नी आईएलबीएस पहुंचे हैं। लिवर से जुड़ी बीमारी के इलाज के लिए लिवर और पित्त विज्ञान संस्थान (आईएलबीएस) अस्पताल में भर्ती हैं। इस जांच के बाद रिपोर्ट के आधार पर आग का इलाज होगा। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने आबकारी नीति मामले में संजय सिंह को जमानत पर छोड़ने का आदेश दिया था।

इसके बाद से आप नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। संजय सिंह की पत्नी के अनीता सिंह के मुताबिक  उनके पति को आज बुधवार को आईएलबीएस अस्पताल से 11 बजकर 30 बजे के बाद डिस्चार्ज किया जाएगा। इसके बाद वह अस्पताल से डिस्चार्ज होकर सीधे तिहाड़ जेल जाएंगे। वहीं से जमानत पर रिहा होंगे।

जेल से बाहर आने पर सीधे सुनीता केजरीवाल मिलने जाएंगे संजय सिंह

संजय सिंह की पत्नी ने कहा कि जेल से रिहा होने के बाद संजय सिंह सीधे अरविंद केजरीवाल की पत्नी से मिलने उनके आवास पर पहुंचेंगे। अनीता सिंह ने आगे कहा कि उन्हें संजय सिंह कल अपने रूटीन चेकअप के लिए आईएलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुप्रीम कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई है। इसलिए आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। इसके बाद वह तिहाड़ जाएंगे। दोपहर 2-3 बजे तक उन्हें रिहा कर दिया जाएगा। इसके बाद हम भगवान का शुक्रिया अदा करने के लिए मंदिर जाएंगे।

ये भी पढ़ें:- हनुमानजी ने 'आप' पर बरसाई कृपा: संजय सिंह की रिहाई से राघव चड्ढा भावुक

गोपाल राय बोले सच्चाई सबके सामने आ गई

सांसद संजय सिंह को जमानत दिए जाने पर आप नेता गोपाल राय ने कहा कि कल यानी मंगलवार को एक बात साफ हो गई कि बिना किसी सबूत और बिना किसी आधार के आरोप लगाए गए और हमारे नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। कल ये सारी सच्चाई सामने आ गई। सुप्रीम कोर्ट में प्रकाश डालने के लिए। यह भाजपा की साजिश और तानाशाही का नुकसान है।

jindal steel
5379487