Lok Sabha Election: दिल्ली में 10 साल में BJP ने क्या किया बताएं, कांग्रेस लाएगी चार्जशीट

Arvinder Singh Lovely
X
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। भाजपा बताएं कि 10 साल के शासनकाल में दिल्ली के सांसदों ने क्या किया।

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनावों की उल्टी गिनती के साथ ही प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधना तेज कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने आज मंगलवार को पूछा भाजपा बताएं कि 10 साल के शासनकाल में दिल्ली के सांसदों ने क्या किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसदों ने एक भी कार्य नहीं किया, जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी जल्द ही एक चार्जशीट लेकर आएगी।

दस वर्षों के विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड पेश करें

लवली ने कहा कि दिल्ली के सातों भाजपा सांसदों के खिलाफ उनके झूठ, दिल्ली में विकास की अनदेखी और जनहित के लिए एमपीएलएडी फंड से पैसा न लगाने के लिए एक आरोप पत्र लाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा सांसदों ने क्या किया, यह बताने की बजाय वह अगले 100 दिनों में क्या करेंगे इसकी चर्चा करके दिल्ली के मतदाताओं को गुमराह करने का कार्य न करें। हालात यह है कि कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई दिल्ली मेट्रो के तीसरे चरण के विस्तार और सिग्नेचर ब्रिज निर्माण जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं का झूठा श्रेय आज भी भाजपा लेना चाहती है। अगर वाकई भाजपा ने कार्य किया तो वह अपने सातों सांसदों के दस वर्ष में किए गए विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच पेश करें।

10 वर्षों में सांसदों ने कोई योगदान नहीं दिया

उन्होंने कहा कि यह दिल्ली की जनता का दुर्भाग्य है कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा के सांसदों ने कोई योगदान नहीं दिया, इसलिए जीतने के बाद अगले 100 दिनों में वे क्या करेंगे उसकी चर्चा कर रहे हैं। लवली ने आरोप लगाए कि भाजपा उम्मीदवार आज नई दिल्ली में केंद्र सरकार के अस्पतालों की भांति अन्य अस्पताल खुलवाने की घोषणा कर रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि केंद्र सरकार ने दिल्ली में पिछले 10 वर्षों में एक भी नया अस्पताल नहीं बनवाया और ना ही कोविड महामारी वैश्विक आपदा से सबक लिया।

प्रदूषण नियंत्रण, यमुना सफाई, अनाधिकृत कालोनियों को नियमित करना, अपने क्षेत्रों तक मेट्रो लाइन लेकर जाना आदि विषयों पर 100 दिनों में काम करने के प्रयास करने की बात इसलिए करनी पर रही है, क्योंकि उन्होंने 10 साल में कुछ किया ही नहीं है। लवली ने बताया कि 11 अक्टूबर, 2014 को शुरू हुई प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत 2019 तक प्रत्येक सांसद को तीन-तीन गांव और 2024 तक 5 गांव गोद लेने थे। जिसके अनुसार दिल्ली में अब तक 56 गांव आदर्श गांव बनने थे, परंतु भाजपा सांसदों ने लगभग 12 गांव ही गोद लिए, जिनमें पिछले 10 वर्षों में कोई विकास कार्य नहीं किया गया।

भाजपा सांसदों ने दिल्ली के विकास के लिए अधिकांश सांसद निधि का 10 प्रतिशत भी खर्च नहीं किया। पूर्वी दिल्ली के भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने सरकारी जमीनों पर जन रसोई योजना शुरू की परंतु सभी जन रसोइयों में ताले लगे हुए हैं। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के सांसद हंस राज हंस ने अपने कार्यकाल में एस.सी., एस टी वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए कोई कार्य नहीं किया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story