Delhi Cylinder Blast: दिल्ली के मंगोलपुरी में आज 8 फरवरी रविवार को एक घर में सिलेंडर फट गया। सिलेंडर में धमाका होने से आग लग गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। इस हादसे 4 लोगों के घायल होने की सूचना है। मामले के बारे में पता लगने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद स्थिति पर काबू पाया गया, वहीं घायल लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फायर ब्रिगेड के अधिकारियों का कहना है कि मंगोलपुरी के एक घर में आज दोपहर सिलेंडर फट गया। इस हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि उन्हें आज दोपहर करीब 1 बजकर 15 मिनट पर हादसे के बारे में सूचित किया गया था। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई, फायर ब्रिगेड टीम ने कहा कि 'महज 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं मामूली रूप से घायल चार लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
STORY | Cylinder blast reported in Delhi's Mangolpuri, 4 injured
— Press Trust of India (@PTI_News) February 8, 2026
At least four people sustained minor injuries after a cylinder blast was reported in a house in Delhi's Mangolpuri area on Sunday, an official of the Delhi Fire Services said.
READ: https://t.co/pnHjKzr4OC pic.twitter.com/5DoWWXmOQW
पुलिस करेगी जांच
पुलिस का कहना है कि अब तक यह पता नहीं लग पाया है कि किन कारणों से सिलेंडर में धमाका हुआ है। हालांकि फायर ब्रिगेड टीम ने हालातों पर काबू पा लिया है, वहीं आसपास के लोगों से घटनास्थल से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है। पुलिस के मुताबिक हादसे में घायल हुए लोगों को मामूली चोटें आई हैं, और सभी के अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। वहीं इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।










