दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज शनिवार की सुबह इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यह फ्लाइट विशाखापट्ट्नम से दिल्ली आ रही थी, लेकिन लैंडिंग की परमिशन मिलती, इससे पहले ही इस विमान में तकनीकी खराबी आ गई। पायलटों ने जब इसकी सूचना दी तो रनवे नंबर 28 पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। इसके बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को सुरक्षित लैंड करा दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6E 579 आज 161 यात्रियों को लेकर विशाखापट्टनम से दिल्ली पहुंच रही थी। दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले ही पायलट को तकनीकी खराबी का पता चला। इसके बाद मानक संचालन प्रक्रिया के तहत पायलटों ने प्राथमिकता के आधार पर लैंडिंग का अनुरोध किया।
एयरपोर्ट पर पहले से दमकल की गाड़ियां और एंबुलेंस मौके पर मौजूद थी। लिहाजा तुरंत रवने नंबर 26 को फुल इमरजेंसी घोषित कर सभी व्यवस्थाएं कर दी गईं। इसके बाद पायलटों को इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत दे दी। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए सुबह करीब 10:54 बजे विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा दी।
इंडिगो के प्रवक्ता ने बताया कि इंडिगो की फ्लाइट 6E 579 की तकनीकी खराबी की जांच की जा रही है। सभी संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित कर दिया गया है और विमान की आवश्यक जांच और रखरखाव की जा रही है।
IndiGo Spokesperson says, "A technical snag was detected shortly before landing on IndiGo flight 6E 579 operating from Visakhapatnam to Delhi on 28 March 2026. As a precautionary step and in accordance with the standard operating procedure, the pilots requested for priority… https://t.co/UybWS8rLuM pic.twitter.com/i2fHPc1xMZ
— ANI (@ANI) March 28, 2026
बता दें कि आए दिन दुनिया के किसी न किसी हिस्से से विमानों में तकनीकी खराबी की खबरें सामने आती रहती हैं। बीते सोमवार को कोलंबिया का एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 125 सैनिक और क्रू मेंबर की जान चली गई थी।
एक रिपोर्ट बताती है कि जनवरी 2025 से अब तक 754 विमानों का ऑडिट किया गया है। इनमें से 50 फीसद विमान ऐसे पाए गए, जिनमें बार बार तकनीकी खराबी के चलते यात्रियों की जान पर बनी। संसद की स्थायी समित की ऑडिट रिपोर्ट ने भी इस स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त कर इससे निपटने के लिए ठोस कदम उठाने का सुझाव दिया था।








