Logo
Singer Sonu Nigam Concert: दिल्ली में आज सिंगर सोनू निगम का लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट होने वाला है। इसे लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

Singer Sonu Nigam Concert: दिल्ली में आज 28 मार्च शनिवार को गायक सोनू निगम के लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट 'सतरंगी रे' का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम आज शाम 4 बजे शुरू हो जाएगा और रात 11 बजे तक चलेगा। लेकिन ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक दोपहर 2 बजे से ही रात 10 बजे तक आसपास भारी ट्रैफिक का दबाव देखने को मिलेगा। ऐसे में लाखों फैंस की सुरक्षा और वाहनों के सुगम आवागमन के लिए पाबंदियां लगाई गई हैं। 

इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक, आईपी मार्ग (MGM रोड) पर डायवर्जन रहेगा, जहां कोई भारी वाहन नहीं चलेगा। विकास मार्ग और राजघाट से IP डिपो तक रिंग रोड भी प्रभावित होगा।स ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को दोपहर 2 बजे के बाद रात 10 बजे तक  इन रास्तों से पर जाने से बचने की सलाह दी है। 

कैसे मिलेगी एंट्री ?

  • गेट नंबर 7 और 8 के लिए वेलोड्रोम रोड से एंट्री दी जाएगी। 
  • गेट 16, 18, 21 और 22 के लिए एमजीएम रोड से पहुंचना होगा। 
  • रिंग रोड पर स्थित गेट 18 के आसपास पार्किंग के लिए भी MGM रोड ही इस्तेमाल करने का निर्देश ट्रैफिक पुलिस ने दिया है। 
  • विंडस्क्रीन पर वैलिड पार्किंग लेबल जरूर लगा होना चाहिए, तभी एंट्री मिलेगी। 
  • कार पार्किंग लेबल धारकों को रिंग रोड से MGM रोड होते हुए पार्किंग लॉट में एंट्री करनी पड़ेगी। 
  • वाहनों को निर्धारित समय पर ही पार्क करने की सुविधा दी जाएगी। 

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से क्या कहा ?

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए  ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए कहा है। इसके अलावा पुलिस ने लोगों को ताजा अपडेट के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट, ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक या व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। पुलिस का कहना है कि अधिक जानकारी के लिए  (8750794393) और हेल्पलाइन (011-25844844) पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।  

7