Logo
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड (Hall Ticket) जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 11 और 12 फरवरी को आयोजित होगी।

RRB Section Controller Admit Card 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर अपलोड कर दिए हैं। वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र पर बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी, इसलिए उम्मीदवार समय रहते अपना ई-कॉल लेटर प्रिंट कर लें।

11 और 12 फरवरी को होगी परीक्षा
आरआरबी द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, सेक्शन कंट्रोलर के 368 पदों को भरने के लिए परीक्षा का आयोजन 11 और 12 फरवरी 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर के साथ अपनी जन्म तिथि (Date of Birth) या पासवर्ड का उपयोग करना होगा।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन कर अपना एडमिट कार्ड आसानी से प्राप्त कर सकते हैं:

  • सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिखाई दे रहे 'CEN 04/2025 (Section Controller)' सेक्शन में जाएं।
  • फिर 'Downloading E-Call Letter for CBT Exam' के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज कर लॉगिन करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी को जरूर जांचें
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद परीक्षार्थी उसमें दी गई जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, परीक्षा की तारीख और समय के साथ-साथ परीक्षा केंद्र का पूरा पता और कोड दिया गया होगा। इसके अलावा एडमिट कार्ड पर हस्ताक्षर और फिंगरप्रिंट के लिए खाली जगह और परीक्षा के दिन पालन किए जाने वाले जरूरी दिशा-निर्देश भी प्रिंट किए गए हैं।

5379487