Logo
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के मयूर विहार पॉकेट-1 स्टेशन का नाम बदलकर श्री राम मंदिर मयूर विहार रख दिया गया। यहां पढ़ें DMRC के इस फैसले के पीछे क्या वजह है।

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के मयूर विहार पॉकेट-1 स्टेशन का नाम अब बदल दिया गया है। इस स्टेशन को अब 'श्री राम मंदिर मयूर विहार' के नाम से जाना जाएगा। यह मेट्रो स्टेशन पिंक लाइन पर स्थित है, जिसका नाम बदलने की मांग लंबे वक्त से स्थानीय लोग और संगठनों द्वारा की जा रही थी। अब स्टेशन के एंट्री गेट, साइन बोर्डों और मेट्रो के अंदर होने वाले ऑटोमैटिक अनाउंसमेंट में यात्रियों को नया नाम सुनने को मिलेगा।  यह स्टेशन मयूर विहार फेज-1 इंटरचेंज के पास है, जिसकी वजह से ब्लू और पिंक लाइन दोनों के यात्रियों पर इसका प्रभाव रहेगा।  

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की तरफ से इसे लेकर ऑफिशियल घोषण भी कर दी गई है। बताया जा रहा है कि खास तौर से  श्री सनातन धर्म सभा और स्थानीय निवासियों ने स्टेशन के नाम को बदलने की मांग उठाई थी। स्टेशन के पास  प्रसिद्ध श्री राम मंदिर (श्री उत्तम मंदिर) की लोकप्रियता ने भी इस फैसले में अपनी अहम भूमिका निभाई है।

नाम बदलने के पीछे क्या वजह है ?  

स्टेशन का नाम बदलने की वजह यात्रियों में भ्रम की स्थिति को खत्म करना था। दरअसल मयूर विहार इलाके में दो अलग-अलग मेट्रो स्टेशन थे - मयूर विहार फेज-1 और मयूर विहार पॉकेट-1, इन एक जैसे नाम के कारण यात्रियों को अक्सर कन्फ्यूजन रहता था, लेकिन अब नाम बदलने से यह समस्या भी दूर हो जाएगी। इसके अलावा एरिया में राम मंदिर की मौजूदगी और धार्मिक भावनाओं के सम्मान को देखते हुए भी बदलाव किया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि DMRC ने दिल्ली सरकार की सिफारिश पर यह कदम उठाया है।  

बहुत जल्द  मेट्रो ऐप, मैप्स और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर भी यह नया नाम अपडेट हो जाएगा, यात्रियों को अब नए नाम से ही टिकट और नेविगेशन करना होगा। इस फैसले को दिल्ली मेट्रो में स्टेशन नामों को फेमस स्थलों या सांस्कृतिक महत्व के आधार पर अपडेट करने की दिशा में अच्छा कदम माना जा रहा है।  

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

5379487