विश्व धरोहर दिवस 2024: दिल्ली के 11 ऐतिहासिक स्मारकों का आज फ्री में करें दीदार, जानिये इसकी थीम और उद्देश्य

World Heritage Day 2024
X
विश्व धरोहर दिवस 2024
World Heritage Day 2024: आज विश्व धरोहर दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे में दिल्ली के 11 ऐतिहासिक स्थलों में फ्री एंट्री की सुविधा दी गई है। पढ़िये पूरी लिस्ट...

World Heritage Day 2024: अगर आप भी दिल्ली में रहकर घूमने का शौक रखते हैं, तो बता दें कि आज पूरा दिन राजधानी दिल्ली के स्मारकों पर फ्री एंट्री होगी। इसमें लाल किला और कुतुब मीनार सहित कई स्मारक शामिल हैं। आपने अभी तक घूमने का प्लान नहीं बनाया है, तो तुरंत परिवार और दोस्तों के संग घूमने के लिए निकल जाएं।

हर साल 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस 2024 मनाया जाता है। इस दिन को स्मारकों और स्थलों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस के नाम से भी जाना जाता है। विश्व धरोहर दिवस को मनाने का मकसद देशभर में मानव सभ्यता से जुड़े सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों के महत्व को बढ़ाना है। साथ ही, लोगों को उनके संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

दिल्ली के 11 ऐतिहासिक स्थलों में फ्री एंट्री

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (Archaeological Survey of India) ने टिकट वाले दिल्ली के ऐतिहासिक स्मारकों में एंट्री फ्री कर दी है। कुल 11 ऐतिहासिल स्थल हैं, जहां एंट्री फ्री की गई है। इनमें कुतुबमीनार, लालकिला, हुमायूं का मकबरा, पुराना किला, सफदरजंग का मकबरा, तुगलकाबाद का किला, फिरोजशाह कोटला स्मारक, जंतर मंतर और हौज खास स्मारक आदि मुख्य रूप से शामिल हैं।

यूनेस्को की ओर से की गई शुरुआत

यूनेस्को द्वारा हर साल 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस मनाया जाता है। साल 1964 में इसकी शुरुआत की गई थी। इसका मकसद सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरों को संरक्षण देना है। एएसआई द्वारा हर साल विश्व धरोहर दिवस पर स्मारकों में पर्यटकों को फ्री एंट्री दी जाती है।

वर्ल्ड हेरिटेज डे की थीम

हर बार इस दिन को एक अलग थीम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल वर्ल्ड हेरिटेज डे की थीम विविधता की खोज और अनुभव (Discover and experience diversity) है।

विश्व में कुल वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स

विश्वभर में कुल 1199 वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स मौजूद हैं। इनमें 933 सांस्कृतिक स्थल, 227 प्राकृतिक स्थल और 39 मिश्रित स्थल हैं। वहीं, 56 धरोहर खतरे की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्हें संरक्षित किया गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story