Logo
election banner
अगर आप भी दिल्ली में कहीं घूमने के लिए निकले हैं, तो दिल्ली की इन जगहों पर घूमने जरूर जाएं। इन जगहों पर देश-दुनिया से भी घूमने के लिए आते हैं।

Famous Place In Delhi: भारत की राजधानी दिल्ली में घूमने के लिए बहुत सारे पर्यटक स्थल है। यहां पर ऐसे कई सारे पर्यटक स्थल है, जहां पर देश-दुनिया से लोग घूमने के लिए आते हैं। साथ ही, मुगलों द्वारा बनाई गई कई ऐतिहासिक इमारतें भी हैं। दिल कहीं जाने वाली दिल्ली खाने से लेकर घूमने तक, शॉपिंग से लेकर मस्ती करने तक हर चीज के लिए फेमस है। यहां रहने वाले लोग हर मौसम का मजा लेते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां पर देश-दुनिया से आए लोग भी जाना पसंद करते हैं। 

लाल किला 

मुगल बादशाहों की राजधानी रही दिल्ली में लाल किला बेहद खूबसूरत है। यहां पर हर रोज हजारों की संख्या में घूमने आते हैं और फोटो क्लिक करवाते हैं। लाल किले को शाहजहां ने 1638 ईसवी में बनवाया था। लाल किले को बनाने में लाल पत्थर का इस्तेमाल किया गया है। अगर आप कभी लाल किले घूमने गए होंगे, तो आपने देखा होगा कि लाल किले में अंदर बाजार लगता है, जहां से आप शॉपिंग भी कर सकते हैं। इसमें संग्रहालय और पारंपरिक हस्तशिल्प के भी नमूने भी देखने को मिलेंगे। 

इंडिया गेट

दिल्ली का रहने वाला हो या न हो, हर किसी ने इंडिया गेट जरूर देखा होगा। प्रथम विश्व युद्ध के शहीदों की याद में बना इंडिया गेट भी दिल्ली में घूमने के लिए बेस्ट जगह है। इंडिया गेट पर सारा दिन अमर जवान ज्योति जलती रहता है। आप इंडिया गेट घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां पर घूमने के लिए कोई टिकट नहीं लगता है। इसके पास में ही एक पार्क है, जहां पर आप अपने बच्चों को एक्टिविटीज करवा सकते हैं। 

कुतुब मीनार

कुतुब मीनार को कुतुबुद्दीन ऐबक ने बनवाया था। यह दिल्ली के महरौली में स्थित है। उस समय ये दिल्ली की सबसे ऊंची इमारतों में शामिल थी। इस इमारत को देखने के लिए आज भी देश-दुनिया से पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। कुतुब मीनार के पास एक लौह स्तंभ है, जिस पर अभी तक जंग नहीं लगी है। इसकी ऊंचाई 73 मीटर यानी 239.5 फीट है। 

हुमायूँ का मकबरा

हुमायूं का मकबरा दिल्ली के सबसे प्रमुख ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों में से एक है। इसकी वास्तुकला व्यक्ति को यहां आने के लिए आकर्षित करती है। हाजी बेगम ने हुमायूं की मौत के 9 साल बाद 1565 में इस मकबरे का निर्माण किया था, जो 1572 में पूरा हुआ था। इस मकबरे की शोभा तब बढ़ गई थी, जब इसे 1993 में यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया। आजकल लोगों में रील्स बनाने का क्रेज भी चढ़ा हुआ है। उन्हें लगता है कि वो इससे जल्दी फेमस हो जाएंगे। इन जगहों पर युवा वर्ग रील्स बनाते हैं। 

jindal steel Ad
5379487