MS Dhoni Muscle pain: धोनी की मांसपेशियों में दर्द!, ट्रीटमेंट के लिए जाएंगे लंदन; अगला आईपीएल खेल पाएगा फिनिशर   

MS Dhoni Suffered From Muscle pain
X
MS Dhoni Suffered From Muscle pain
MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी को मांसपेशियों में दर्द है। वह पूरी तरह फिट नहीं है। सूत्रों के मुताबिक धोनी सर्जरी के लिए बहुत जल्द लंदन जाने की तैयारी कर रहे हैं। 

MS Dhoni Suffered From Muscle pain: भारतीय क्रिकेट टीम और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मांसपेशियों में दर्द से जूझ रहे हैं। CSK के सूत्रों के मुताबिक, धोनी इलाज के लिए जल्द लंदन जाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके बाद वह अपनी फिटनेस परखकर आगे क्रिकेट खेलने को लेकर फैसला लेंगे।

शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार के बाद चेन्नई आईपीएल से बाहर हो गए। हमेशा फिनिशर की भूमिका में रहने वाले धोनी 13 बॉल में 25 रन बनाकर आउट हो गए। सीएसके के फैंस को उनसे उम्मीद थी कि धोनी टीम को मैच जीताकर ही वापस लौटेंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। चेन्नई की हार के बाद ये अटकलें लगाई जा रही है कि क्या धोनी अब क्रिकेट से पूरी तरह रिटायरमेंट ले लेंगे। धोनी अगले आईपीएल में खेलेंगे या नहीं।

धोनी पूरी तरह फिट नहीं, सर्जरी के बाद लेंगे बड़ा फैसला
इन कयासों के बीच धोनी को मांसपेशियों में दर्द की शिकायत हुई। वह चोट से उबरने के लिए लंदन जाने की प्लानिंग बना रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, धोनी चोट से ठीक होने के बाद अपने सन्यास पर कोई फैसला ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: IPL 2024 Qualifier 1 KKR vs SRH: कोलकाता-हैदराबाद में महामुकाबला, यहां जानें कौन पड़ेगा किस पर भारी

न्यूज एजेंसी IANS के मुताबिक, 'धोनी आईपीएल के दौरान अपनी चोट से जूझते रहे। वह सर्जरी के लिए लंदन जा सकते हैं। धोनी पूरी तरह से फिट नहीं है। हांलाकि धोनी अभी क्रिकेट खेलना चाहते हैं। धोनी को चोट से पूरी तरह उबरने में 5-6 महीने लगेंगे। इसके बाद वह अपने भविष्य में क्रिकेट जारी रखने पर फैसला लेंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story