Delhi Weather Update: आज उमस भरी गर्मी से मिलेगी थोड़ी राहत, आसमान में छाए रहेंगे बादल, जानें प्रदूषण का हाल

Delhi Weather Update
X
मौसम समाचार।
Delhi Weather Update: दिल्ली में लोग उमस भरी गर्मी से काफी परेशान हो रहे हैं। लेकिन आज मौसम थोड़ी राहत दे सकती है। प्रदूषण का स्तर भी आसमान छू रहा है।

Delhi Weather Update: दिल्ली में उमस भरी गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रहे हैं। अक्टूबर महीने आ चला है, लेकिन अभी तक लोगों को इस गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। करीब 2 हफ्ते पहले दिल्ली में करीब-करीब हर रोज बारिश होती थी, लेकिन 2 हफ्ते से दिल्ली वाले बारिश के लिए तरस गए हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश जरूर हुई, लेकिन उससे तापमान पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि आज दिल्ली वालों को मौसम थोड़ी राहत दे सकती है।

आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, आज शाम होते-होते आसमान में बादलों का जमावड़ा देखने को मिलेगा। इससे उमस भरी गर्मी और तेज धूप से हल्की राहत मिल सकती है। वैसे तो आज हल्की बारिश की भी संभावना जताई जा रही है, लेकिन इसकी संभावना काफी कम है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के आधिकारिक रूप से लौट जाने के बाद राजधानी का तापमान काफी बढ़ गया है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना है। इसके बाद 6 से 10 अक्टूबर तक राजधानी का अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री के आसपास रह सकता है। वहीं, 8 और 9 अक्टूबर को आंशिक रूप से आसमान में बादल छाए रहेंगे।

दिल्ली में प्रदूषण का हाल

दिल्ली में हवा का गिरता स्तर भी काफी तकलीफ दे रहा है। दिल्ली का एक्यूआई बेहद खराब हो चुका है। खासतौर पर आनंद विहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक सबसे ज्यादा गंभीर बना हुआ है। आनंद विहार का एक्यूआई 401 और मुंडका में 222 अंक बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक आज यानी शनिवार सुबह 7 बजे तक दिल्ली का औसतन एक्यूआई 153 रहा। दिल्ली के अधिकांश इलाकों का AQI लेवल 100 से ऊपर और 200 के बीच में बना हुआ है।

ये भी पढ़ें:- Delhi Weather Update: आज शाम से मौसम का बदलेगा मिजाज, कल फिर होगी बारिश की वापसी, जानें अगले 5 दिनों तक का हाल

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story