Delhi Weather Update: आज शाम से मौसम का बदलेगा मिजाज, कल फिर होगी बारिश की वापसी, जानें अगले 5 दिनों तक का हाल

Delhi Weather
X
दिल्ली का मौसम।
Delhi Weather Update: दिल्ली में एक बार फिर बारिश होने वाली है। आज शाम से ही मौसम का मिजाज बदलने लगेगा और कल दोपहर तक बारिश होने की संभावना है।

Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाली है। आज दिनभर धूप खिली रहेगी और तापमान में भी कुछ खास बदलाव नहीं दिखेगी, लेकिन शाम होते ही मौसम अपना रंग दिखाना शुरू कर देगा। कल राजधानी में आसमान में बादल छाए रहेंगे, जबकि हल्की बारिश होने की भी संभावना है। हालांकि यह बारिश इतनी नहीं होगी कि आपको उमस भरी गर्मी से राहत दिला सके। चलिए बताते हैं अगले 5 दिनों तक का मौसम का हाल।

आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, कल यानी गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा था, जो कि सामान्य से 3 डिग्री अधिक था, वहीं न्यूनतम तापमान तापमान 26.6 डिग्री दर्ज किया गया था। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। कल भले ही दिल्ली में बारिश की संभावना है, लेकिन फिर भी तापमान में अधिक गिरावट नहीं होगी। कल राजधानी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जाएगा। इसके बाद 6 से 9 अक्टूबर के बीच फिर से मौसम साफ हो जाएगा, कभी-कभी आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं।

ये मानसून रहा बेहद खास

आईएमडी के मुताबिक, इस साल के मानसून में बहुत बारिश हुई है, जिसके कारण तापमान लगातार कंट्रोल में रहा था। आमतौर पर 4 महीने के मानसून में 640.4 एमएम बारिश होती है, लेकिन इस बार 1029.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो कि सामान्य से काफी अधिक है। ऐसे में अब जब राजधानी से मानसून की वापसी होने वाली है, तो दिल्ली काफी गर्म होने लगा है। 5 अक्टूबर को होने वाली हल्की बारिश मानसून की वापसी के बाद पहली बारिश होने वाली है।

ये भी पढ़ें:- Delhi Weather Update: नवरात्रि की शुरुआत में झेलनी होगी गर्मी, 2 दिन बाद मौसम लेगी करवट, प्रदूषण का हाल भी बेहाल

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story