Logo
Delhi NCR Weather: देश की राजधानी दिल्ली में बीते दो दिनों से आसमान से आग बरस रही है। आलम ये है कि लोगों को कूलर और पंखे में भी राहत नहीं मिल रही है। इस बीच मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बीते दो दिनों से भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। आलम ये है कि बीते दिन शनिवार के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन आज गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया है। गर्मी का यह सबसे घातक अलर्ट होता है। आज रविवार को तापमान 44 से 45 डिग्री तक रह सकता है।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार बीते दिन शनिवार को दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ में लू चली। इस दौरान अधिकतम तापमान बढ़कर 43.7 डिग्री तक पहुंच गया। जोकि सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 27.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है। राष्ट्रीय राजधानी में सबसे गर्म इलाकों में मंगेशपुर रहा। यहां का अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि नजफगढ़ का 46.7 डिग्री, पीतमपुरा का 46.1 डिग्री और पूसा का 46 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा गुरुग्राम का 45, फरीदाबाद का 45.8 डिग्री, जाफरपुर का 45.6 डिग्री, नोएडा का 45.6 डिग्री रहा।

आज कैसा रहेगा मौसम 

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक आज रविवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। तेज गर्म हवाएं चलेंगी। इनकी गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रह सकती है। कई जगहों पर लू की स्थिति रहेगी। अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम 28 डिग्री तक रह सकता है। वहीं, 20 से 22 मई तक ऑरेंज अलर्ट रहेगा।

इस दौरान भी अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री तक रहेगा। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक जा सकता है। 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म तेज हवाएं चलेंगी। स्काईमेट के अनुसार दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कोई मौसमी गतिविधि नहीं होने की वजह से तापमान अत्यधिक बढ़ गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी 28 मई तक फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना दिखाई नहीं दे रही है।

ये भी पढ़ें:- मध्य प्रदेश में मौसम का डबल अटैक; ग्वालियर-चंबल में हीटवेव, इन जिलों में आंधी-बारिश का अनुमान

गर्मी के प्रकोप के कैसे बचें

लू से बचने के लिए दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 4 बजे के बीच जरूरी काम होने पर ही निकले। इस समय धूप सबसे तेज होती है। घर से बाहर निकलते समय सिर और चेहरे को ढक कर ही रखें। ज्यादा देर तक धूप में न रहे। एसी की वजह से घर या ऑफिस का तापमान 20 डिग्री के करीब रहता है। जबकि बाहर का तापमान 40 से 42 डिग्री के करीब रहता है।

तापमान में इतना अंतर अचानक होने के बाद बॉडी झेल नहीं पाती है। इसलिए दोनों के बीच वाली जगह पर रुक कर या तापमान नियंत्रित करके  शरीर को तैयार होने के लिए वक्त दें। ढीले कपड़े पहने। इसके अलावा अपने साथ पानी की एक बोतल जरुर रखें। ताकि प्यास लगने के फौरन पी सके। 

5379487