Delhi BJP Cabinet Live: दिल्ली की पहली कैबिनेट बैठक खत्म, सीएम रेखा गुप्ता ने सचिवालय में इन मुद्दों पर की चर्चा

Delhi BJP Cabinet CM Rekha Gupta
X
सीएम रेखा गुप्ता की पहली कैबिनेट बैठक से पहले मंत्रियों के साथ वासुदेव घाट पर यमुना आरती
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सत्ता संभालने के बाद अपने मंत्रियों के साथ वासुदेव घाट पर यमुना आरती में भाग लिया। वहीं, सीएम रेखा गुप्ता की अगुवाई में नई सरकार की पहली बैठक खत्म हो गई है।

Delhi BJP Cabinet CM Rekha Gupta: दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सत्ता संभालने के बाद अपने मंत्रियों के साथ वासुदेव घाट पर यमुना आरती में भाग लिया। इसके बाद वह अपनी पहली कैबिनेट बैठक किया, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। सरकार की प्राथमिकताओं में स्वास्थ्य, वित्तीय पारदर्शिता और पर्यावरण शामिल हैं।

दिल्ली सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा

दिल्ली की नवगठित सरकार में विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वित्त मंत्रालय के अलावा महिला एवं बाल विकास, राजस्व और भूमि विभाग अपने पास रखा है। प्रवेश वर्मा को लोक निर्माण विभाग (PWD) और जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। आशीष सूद को गृह, ऊर्जा और शिक्षा विभाग सौंपा गया है। मनजिंदर सिंह सिरसा को उद्योग, खाद्य एवं आपूर्ति और पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, कपिल मिश्रा को रोजगार, कला और संस्कृति, कानून और न्याय तथा पर्यटन विभाग का प्रभार दिया गया है।

AAP ने महिलाओं के वादे को पूरा करने की मांग की

दिल्ली की नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक से पहले आम आदमी पार्टी ने बीजेपी से अपने चुनावी वादे को पूरा करने की मांग की है। आम आदमी पार्टी ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर लिखा कि दिल्ली की महिलाएं 2,500 प्रति माह की सहायता राशि का इंतजार कर रही हैं। बीजेपी को आज अपनी पहली कैबिनेट बैठक में इस वादे को पूरा करना चाहिए।

सचिवालय पहुंचीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपनी पहली कैबिनेट बैठक के लिए सचिवालय पहुंच गई हैं। कुछ ही देर में बैठक शुरू होगी, जिसमें आयुष्मान भारत योजना, सीएजी रिपोर्ट पेश करने और यमुना सफाई जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि सरकार महिलाओं को लेकर क्या बड़ा फैसला लेती है।

वासुदेव घाट पर यमुना आरती के बाद बड़ा संकल्प

दिल्ली के वासुदेव घाट पर मंत्रियों के साथ यमुना आरती करने के बाद मंत्री प्रवेश वर्मा ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि हमने मां यमुना से आशीर्वाद लिया और न केवल यमुना को स्वच्छ करने की कसम खाई है, बल्कि अपने किए गए सभी वादों को पूरा करने की भी प्रतिज्ञा ली है।

कैबिनेट बैठक से पहले सीएम रेखा गुप्ता रवाना

पूजा-अर्चना और यमुना आरती के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता वासुदेव घाट से रवाना हो गई हैं। अब से कुछ ही देर में वह दिल्ली सचिवालय में अपनी पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगी। इस बैठक में आयुष्मान भारत योजना, सीएजी रिपोर्ट, यमुना स्वच्छता अभियान और महिला सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

वासुदेव घाट पर मंत्रियों संग पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने मंत्रियों परवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह के साथ यमुना के वासुदेव घाट पहुंचीं। यहां उन्होंने यमुना की सफाई का निरीक्षण किया और आरती में भाग लिया।

यमुना आरती के प्रमुख उद्देश्य:

  1. यमुना स्वच्छता अभियान को नई दिशा देना
  2. धार्मिक और सांस्कृतिक जुड़ाव को मजबूत करना
  3. पर्यावरण संरक्षण की प्रतिबद्धता दिखाना

रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में यमुना की सफाई हमारी प्राथमिकता होगी। हमने जनता से जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा।

पहली कैबिनेट बैठक का एजेंडा क्या रहेगा?

यमुना आरती के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपनी पहली कैबिनेट बैठक करेंगी, जिस पर दिल्लीवासियों की निगाहें टिकी हुई हैं। दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान भारत योजना को लागू करने पर चर्चा होगी, जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। सीएजी रिपोर्ट पेश कर वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी। यमुना स्वच्छता मिशन को गति देने के लिए नए प्रस्तावों पर विचार होगा। सरकार महिला सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं पर मंथन करेगी, ताकि चुनावी वादों को पूरा किया जा सके। साथ ही, विकास परियोजनाओं की समीक्षा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी, जिससे राजधानी में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो सके।

आतिशी का तंज- महिलाओं से किए गए वादे पूरे करें भाजपा

AAP की नेता आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बधाई दी, लेकिन साथ ही तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने महिलाओं से कई वादे किए थे। अब देखना होगा कि वे उन्हें पूरा करते हैं या नहीं। भाजपा ने चुनाव से पहले कहा था कि महिलाओं के लिए खास योजनाएं पहले कैबिनेट में पास की जाएंगी। अब जनता को इंतजार है।

ये भी पढ़ें: भाजपा ने जिन 6 नेताओं को सौंपा मंत्री पद, किसके पास कितनी संपत्ति, जानें सबसे अमीर कौन?

यमुना सफाई पर सरकार का रुख क्या होगा?

दिल्ली सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि यमुना की सफाई उसकी शीर्ष प्राथमिकता होगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घाट पर निरीक्षण करते हुए कहा कि हमारे प्रयासों का मकसद न केवल यमुना को साफ करना है, बल्कि इसके किनारे रहने वाले लोगों के लिए स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करना भी है। सरकार इस दिशा में कई योजनाएं लागू कर सकती है, जिसमें नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स लगाने और कचरा प्रबंधन को प्रभावी बनाने पर विचार हो सकता है।

ये भी पढ़ें: थोड़ी देर में शपथ लेंगी सीएम रेखा गुप्ता, मोहन सिंह बने डिप्टी स्पीकर, कहा- मेरे पास 25 साल का अनुभव

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story