haribhoomi hindi news
Delhi Cabinet Minister Net Worth: भाजपा ने उन 6 नेताओं के नाम का ऐलान कर दिया है, जिसे दिल्ली में कैबिनेट मिनिस्ट्री सौंपी जाएगी। आज सीएम रेखा गुप्ता के साथ ये 6 नेता भी मंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। चलिए बताते हैं किसके पास कितनी संपत्ति है।

Delhi Cabinet Minister Net Worth: आज दिल्ली के रामलीला मैदान में नई सरकार का गठन होने वाला है। इसको लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। देशभर से बड़े-बड़े हस्ती रामलीला मैदान पहुंचने लगे हैं। ना सिर्फ बड़ी हस्तियां, बल्कि दिल्ली के झुग्गीवालों को भी इस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। कल रात भाजपा ने ऐलान कर दिया कि रेखा गुप्ता के सिर सीएम का ताज सजने वाला है। इसके बाद आज भाजपा ने उन 6 मंत्रियों के नाम का भी ऐलान कर दिया है, जो कैबिनेट मंत्री बनेंगे। चलिए आपको बताते हैं कि सभी मंत्रियों और मुख्यमंत्री में से सबसे अधिक नेट वर्थ किसका है।

सीएम रेखा गुप्ता के पास कितनी संपत्ति

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पास 5.31 करोड़ की संपत्ति है। उनके पास एक मारुति XL6 (2020 मॉडल) कार भी है, इस कार की कीमत 4.33 लाख है। इसके अलावा भाजपा ने जिन 6 विधायकों को कैबिनेट मंत्री बनाने का फैसला किया है, उनमें से सबसे अधिक संपत्ति प्रवेश वर्मा के पास है। राजौरी गार्डन से जीत दर्ज करने वाले मनजिंदर सिंह सिरसा के पास 248.85 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

अन्य मंत्रियों के पास कितनी संपत्ति

इसके अलावा नई दिल्ली सीट से जीत दर्ज करने वाले 47 वर्षीय प्रवेश वर्मा के पास 115.6 करोड़ की संपत्ति है। उन पर एक क्रिमिनल केस भी दर्ज है। वहीं, जनकपुरी सीट से विधायक आशीष सूद के पास 22.6 लाख रुपये की कुल संपत्ति है। बवाना सीट से जीत दर्ज करने वाले रविंदर इंद्राज सिंह की कुल संपत्ति संपत्ति 7.2 करोड़ रुपये है। करावल नगर से जीत दर्ज करने वाले कपिल मिश्रा के पास कुल 1.1 करोड़ की संपत्ति है। इसके अलावा विकासपुरी से पंकज कुमार सिंह की कुल संपत्ति 4.9 Crore रुपये है। 

ये भी पढ़ें:- Delhi Oath Ceremony Live: रामलीला मैदान में शपथ लेंगी रेखा गुप्ता, भाजपा के ये 2 सीएम नहीं होंगे शामिल, ये 6 नेता बनेंगे मंत्री

7