शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम साय : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को दी बधाई, बोले- विकास और सुशासन को देंगी नई दिशा

CM Vishnudev Sai attended the swearing-in ceremony
X
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय
सीएम विष्णुदेव साय गुरुवार को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दिल्ली की नव नियुक्त मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को शुभकामनाएं दीं।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय गुरुवार को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दिल्ली की नव नियुक्त मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को शुभकामनाएं दीं। सीएम श्री साय ने वीडियो जारी कर रेखा गुप्ता को नई दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से बधाई दी हैं। इसके साथ उन्होंने उम्मीद जताई कि वे दिल्ली के विकास और सुशासन को नई दिशा देंगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story