Delhi Live News Today 8 September 2025: दिल्ली-एनसीआर की लेटेस्ट ब्रेकिंग ख़बरें 'एक नजर' में पढ़ें

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें।
Delhi Live News Today 8 September 2025: दिल्ली में हर दिन राजनीति, सरकारी योजनाओं, क्राइम, ट्रेन, मेट्रो आदि से जुड़ी तमाम खबरें आती हैं। इसके लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जानकारी मिलती है। इस पेज पर आपको पूरे दिन की हर बड़ी और जरूरी खबर मिल जाएगी। यहां पर आप सिर्फ एक क्लिक में दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद जैसे शहरों की लेटेस्ट खबरें देख सकते हैं। इस पेज पर आपको क्राइम, हेल्थ, सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाओं, टूरिस्ट प्लेस आदि से जुड़े टॉपिक के बारे में भी आप संक्षेप में जानकारी ले सकते हैं। आज की लेटेस्ट और जरूरी खबरें पढ़ने के लिए नीचे की ओर रुख करें।
Live Updates
- 8 Sept 2025 4:26 PM
केजरीवाल-आतिशी पर भड़के वीरेंद्र सचदेवा
दिल्ली और पंजाब में बाढ़ के कारण लोगों का हाल-बेहाल है। वहीं दिल्ली में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच जुबानी जंग जारी है। दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी की नेता और पूर्व सीएम आतिशी के बयानों की आलोचना की है। जानें पूरा मामला...
- 8 Sept 2025 4:21 PM
दिल्ली-एनसीआर में अगले हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-एनसीआर के मौसम का हाल लगातार बदल रहा है। कभी तेज बारिश होती है, तो कभी धूप खिलने के बाद उमस का भी सामना करना पड़ता है। वहीं, कई बार ठंडी हवा चलती है, जिससे मौसम बेहद खुशगवार हो जाता है। आज रविवार भी मौसम पूरी तरह से साफ है, लेकिन शाम तक फिर से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई गई है। तो चलिये बताते हैं कि इस सप्ताह दिल्ली एनसीआर के मौसम का हाल...
- 8 Sept 2025 4:21 PM
NHAI वकीलों की भर्ती पर दोबारा करेगा विचार
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) अधिवक्ताओं की भर्ती के लिए कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT-PG) के अंकों को आधार बनाने के फैसले पर पुनर्विचार करेगा। यह जानकारी सोमवार को एनएचएआई की ओर से दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल हलफनामे से सामने आई है। अदालत ने इस हलफनामे को स्वीकार कर मामले की अगली सुनवाई के लिए 18 सितंबर की तिथि तय कर दी है। जानें पूरा मामला...
- 8 Sept 2025 4:02 PM
दिल्ली-एनसीआर के लोग सर्दी-जुकाम से परेशान
दिल्ली में बारिश और बाढ़ के साथ ही बीमारियों का भी प्रकोप बढ़ गया है। दिल्ली में फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। फ्लू के मरीजों में आमतौर पर तेज बुखार, खांसी, सिरदर्द, बदन दर्द, गले में खराश और कमजोरी जैसे लक्षण देखने को मिल रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि ज्यादातर मामले हल्के हैं, लेकिन रिकवरी करने में समय लग रहा है। इस मौसम में ठीक होने में सामान्य से ज्यादा समय लग रहा है। हालांकि कुछ प्रतिशत मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ रही है। पढ़ें ये रिपोर्ट...
- 8 Sept 2025 4:01 PM
दिल्ली के हैदरपुर नहर में 2 नाबालिगों की डूबने से मौत
नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के शालीमार बाग के पास नहर में नहाने गए दो नाबालिगों की मौत हो गई। रविवार शाम को दो नाबालिग लड़के हैदरपुर नहर में नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान दोनों बच्चे तैरते हुए गहरे पानी में जाने से डूब गए। इसके कारण दोनों बच्चों की मौत हो गई। मृतक बच्चों की पहचान अनिकेत (9) और कृष्णा (13) के रूप में की गई है। वे दोनों शालीमार बाग स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल के पास झुग्गियों में रहते थे। पढ़ें पूरी खबर...
- 8 Sept 2025 3:44 PM
दिल्ली के अस्पतालों की चौंकाने वाली रिपोर्ट
दिल्ली के 7 बड़े सरकारी अस्पतालों की तरफ से एक स्टडी की गई, जो मातृ स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बेहद चिंताजनक है। इस स्टडी से पता चला कि साल 2016 से 2020 के दौरान लगभग 5 सालों में इन अस्पतालों में कुल 4,16,677 प्रसव दर्ज किए गए। इनमें से 12,569 की मृत पैदा हुआ। इस स्टडी को 28 अगस्त को बीएमसी प्रेग्नेंसी चाइल्ड बर्थ में प्रकाशित किया गया था। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...
- 8 Sept 2025 3:42 PM
दिल्ली में जलभराव को लेकर 'आप' ने बीजेपी को घेरा
दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी की ओर से सीएम रेखा गुप्ता की सरकार पर मानसून की तैयारियां समय से पूरी न करने का आरोप लगाया। कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के समय तीन महीने पहले ही मानसून की तैयारियां शुरू हो जाती थी, लेकिन दिल्ली भाजपा सरकार इसमें विफल रही है। इसकी वजह से लोगों को जलभराव जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आतिशी के इन आरोपों पर दिल्ली बीजेपी ने भी तीखा पलटवार किया है। जानें पूरा मामला...
- 8 Sept 2025 2:00 PM
सट्टा किंग की जुआरियों से बड़ी धोखाधड़ी
दिल्ली पुलिस ने बताया कि 5 सितंबर को सुल्तानपुरी इलाके में गश्त के दौरान सूचना मिली कि कुछ लोग ऑनलाइन जुआ खेल रहे हैं। इस पर तुरंत टीम का गठन कर बताए गए स्थान पर छापा मारा। छापे के दौरान 9 आरोपियों को जुआ खेलते पकड़ा गया। मौके से 85320 रुपये नकद, छह कंप्यूटर सेटअप और जुआ खेलने के लिए अन्य सामान को बरामद किया गया। पढ़ें पूरी खबर...
- 8 Sept 2025 1:59 PM
दिल्ली के वकीलों की हुई जीत
दिल्ली के जिला अदालतों की हड़ताल सोमवार को फिर से शुरू हुई, जो दोपहर तक बंद कर खत्म कर दी गई। दिल्ली पुलिस की ओर से सर्कुलर जारी किया गया, जिसमें सभी पुलिस अधिकारियों को साक्ष्य या गवाही के लिए अदालतों में शारीरिक रूप से पेश होने का निर्देश दिया। इस सर्कुलर के जारी होने के बाद वकीलों ने दावा किया कि ये उनकी जीत है। यानी अब वर्चुअल तरीके से बयान दर्ज कराने की अनुमति नहीं होगी। जानें पूरा मामला...
- 8 Sept 2025 12:13 PM
दिल्ली में बच्चा चोरी गैंग का भंडाफोड़
दिल्ली पुलिस ने बच्चा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई की है। साउथ-ईस्ट जिले के स्पेशल स्टाफ की टीम ने बच्चा चोरी करने वाले इंटरस्टेट गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह के 10 लोगों को भी गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने गिरोह के कब्जे से 6 मासूम बच्चों को भी बचाया है। जानें कैसे हुआ गैंग का पर्दाफाश...
