Politics: आतिशी ने जलभराव को लेकर दिल्ली सरकार को घेरा, भाजपा का तीखा पलटवार

BJP retort to Atishi allegations
X

दिल्ली जलभराव पर आतिशी के आरोपों पर भाजपा का तीखा पलटवार

दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने आरोप लगाया था कि अगर समय रहते मानूसन की तैयारियां पूरी की जाती तो आज यह हालात नहीं बनते। आतिशी के इस आरोप पर दिल्ली भाजपा भी तीखा पलटवार किया है।

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी की ओर से सीएम रेखा गुप्ता की सरकार पर मानसून की तैयारियां समय से पूरी न करने का आरोप लगाया। कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के समय तीन महीने पहले ही मानसून की तैयारियां शुरू हो जाती थी, लेकिन दिल्ली भाजपा सरकार इसमें विफल रही है। इसकी वजह से लोगों को जलभराव जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आतिशी के इन आरोपों पर दिल्ली बीजेपी ने भी तीखा पलटवार किया है।

दिल्ली भाजपा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, 'अगर आपने दिल्ली में 10 सालों में काम किया होता, तो दिल्ली डूबती नहीं। लेकिन AAP-दा के शासन में तो दिल्ली हर साल पानी में डूब जाती थी। जनता अपने हाल पर मरती रही और आप सिर्फ AC कमरों में बैठकर दिल्ली को डूबते हुए मजे से देखते रहे।'

आगे लिखा कि आपका सारा काम केवल मीडिया में अपनी तस्वीरें चमकाना था। 10 सालों में आप सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप करने में लगे रहे और अपनी जिम्मेदारियों से भागते रहे। अगर आप ने सचमुच में दिल्ली में काम किया होता तो जनता आपको सत्ता से खदेड़ कर बाहर न फेंकती।

दिल्ली में कम हुआ नुकसान

दिल्ली भाजपा ने कहा कि वर्तमान सरकार ग्राउंड लेवल पर काम कर रही है। इस साल बारिश का 15 साल का रिकॉर्ड टूटा है। यमुना में रिकॉर्ड तोड़ पानी बहा, लेकिन इसके बावजूद पहले से की गई प्लानिंग, मैनेजमेंट की वजह से दिल्ली में कम से कम नुकसान हुआ। बड़ी आबादी को समय रहते राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया, खाने पीने, रहने और बुनियादी सुविधाओं का प्रबंध किया गया है। दिल्ली भाजपा ने आतिशी को कम झूठ बोलने की नसीहत दी।

इस बात पर भड़की दिल्ली भाजपा

आतिशी ने कल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के समय तीन महीने पहले ही मानसून से होने वाली परेशानियों से निपटने के लिए बैठकें की जाती थी। पीडब्ल्यूडी, एमसीडी, दिल्ली जल बोर्ड समेत सभी विभागों के अधिकारियों से चर्चा की जाती थी। अगर वर्तमान सरकार भी समय से मानसून की तैयारियां करती तो लोगों को इतनी ज्यादा भारी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। नीचे देखिये पूरा वीडियो

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story