Delhi Flu Cases: सर्दी-जुकाम से परेशान दिल्ली-एनसीआर के लोग, फ्लू का बढ़ा खतरा

Delhi Flu Cases
X

दिल्ली में बढ़ रहे फ्लू के मामले।

Delhi Flu Cases: दिल्ली में बारिश और बाढ़ के कारण बीमारियां भी बढ़ने लगी हैं। दिल्ली में फ्लू के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। मरीजों को सही होने में 5 दिन या उससे ज्यादा का समय लग रहा है।

Delhi Flu Cases: दिल्ली में बारिश और बाढ़ के साथ ही बीमारियों का भी प्रकोप बढ़ गया है। दिल्ली में फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। फ्लू के मरीजों में आमतौर पर तेज बुखार, खांसी, सिरदर्द, बदन दर्द, गले में खराश और कमजोरी जैसे लक्षण देखने को मिल रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि ज्यादातर मामले हल्के हैं, लेकिन रिकवरी करने में समय लग रहा है। इस मौसम में ठीक होने में सामान्य से ज्यादा समय लग रहा है। हालांकि कुछ प्रतिशत मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्लू से पीड़ित कई लोग 3 से 5 दिन में ठीक हो जाते हैं। वहीं कुछ मामलों में जटिलताएं बढ़ जाती हैं। उन लोगों को सही होने में 7 या उससे ज्यादा समय लग सकता है। 2 से 5 फीसदी मामलों में मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ रही है। इनमें से अधिकतर बुजुर्ग या दूसरी बीमारियों से पीड़ित लोग हैं। वहीं कुछ मरीजों में ठीक होने के बाद भी खांसी, जुकाम, कमजोर और भूख न लगने की समस्या देखने को मिलती है।

कुछ डॉक्टर्स ने बातचीत के दौरान बताया कि वे इन दिनों 8 से 10 फ्लू के मरीजों का इलाज कर रहे हैं। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि दिल्ली-एनसीआर में फ्लू के मरीजों की संख्या 1000 से ऊपर होगी। हालांकि अब तक इसको लेकर कोई आधिकारिक रिपोर्ट सामने नहीं आई है।

फ्लू के लक्षण

फ्लू के सामान्य लक्षणों में अचानक तेज बुखार, खांसी, जुकाम, सिर दर्द, शरीर में दर्द, थकान, ठंड लगना आम लक्षण हैं। हालांकि कुछ मरीजों में उल्टी और दस्त जैसे लक्षण भी देखने को मिलते हैं।

फ्लू से कैसे बचें?

फ्लू के वायरस हर साल बदलते हैं। ऐसे में इससे बचने के लिए टीका लगवाना चाहिए। साबुन और पानी से हाथों को कम से कम 20 सेकंड तक हाथ धोएं। अगर हाथ धोना मुमकिन न हो, तो अल्कोहल-आधारित हैंड सैनिटाइज़र से हाथों को सैनिटाइज करें। आंखों, मुंह और नाक को ढकें। खांसते या छींकते समय टिशू या कोहनी से नाक और मुंह को ढक लें। बीमार लोगों से थोड़ी दूरी बनाएं। संतुलित आहार लें और ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं, जिससे आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत रहे।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story