haribhoomi hindi news
सीएम विष्णुदेव साय अपने गृहग्राम बगिया में अपने परिवार और मित्रों के साथ होली त्यौहार मनाएंगे। होली त्यौहार पर 24 घंटा मरीजों को चिकित्सा सेवा मिलेगी।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

शुक्रवार की संक्षिप्त खबरें 

सीएम साय गृहग्राम में मनाएंगे होली : सीएम विष्णुदेव साय अपने  गृहग्राम बगिया में होली त्यौहार मनाएंगे। इसके लिए वे आज शाम 4 बजे रायपुर से बगिया के लिए रवाना होंगे। इस अवसर पर सीएम साय परिवार, दोस्तों और क्षेत्र वासियों के साथ होली मनाएंगे।

होलिका दहन आज : रायपुर सहित पूरे प्रदेश में आज होलिका दहन का पर्व मनाया जायेगा। रायपुर के 500 से अधिक स्थानों में होलिका दहन होगा। इसके मद्देनजर शहर में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। साथ ही शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर कैंप लगाकर पुलिस बल तैनात किया गया है। इस दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर रहेगी।

24 घंटे मरीजों को मिलेगी चिकित्सा सेवा : होली त्यौहार पर 24 घंटा मरीजों को चिकित्सा सेवा मिलेगी। इसके लिए अंबेडकर अस्पताल में आपात चिकित्सा सेवा जारी रहेगी। मेडिकल स्टाफ को विशेष निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान अस्पतालों में सुरक्षा भी कड़ी भी देखने को मिलेगी। इसके लिए अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। 

7