Logo
election banner
भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को प्रेस क्लब में पत्रकारवार्ता में पूर्व मंत्री से 20 सवाल किए हैं।

रायपुर। पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने कबीर धाम में एक भी बाहरी मुसलमान नहीं, यह बयान दिया था। इस बयान ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को प्रेस क्लब में पत्रकारवार्ता में पूर्व मंत्री से 20 सवाल किए हैं। कबीर धाम जिला उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष सौरभ सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य परदेशी पटेल ने सवाल किया है कि 3-4 साल में ही पंचायतों व निगम क्षेत्र में बाहर से आए धर्म विशेष के लोगों का नियम को ताक पर रखकर मतदाता सूची में नाम कैसे जुड़ा।

जांच करके चलाएं बुलडोजर

उन्होंने बताया है कि ग्राम पंचायत बचेडी, वि.ख. सहसपुर लोहारा की मतदाता सूची में अज्ञात बाहरी लोगों का नाम ग्राम पंचायत एवं बीएलओ के प्रस्ताव के बगैर मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में जोड़ा है। इनमें कोई भी ग्राम पंचायत का निवासी नहीं है, न ही इन्हें गांव में कभी देखा गया। ग्राम पंचायत में प्रस्ताव पास करके उपरोक्त नामों की जांच की जाए। इसी तरह नगर पालिका के वार्ड कमांक 1 कवर्षों में तीन वर्षों से कवर्धा में बाहर से आकर कई परिवार निवास कर रहे हैं। इनका राशनकार्ड भी बन गया है। अटल आवास घुघरी मार्ग में बेजा काबिज हैं। कब्जा छोड़ने की चेतावनी पर पालिका के निरीक्षण दल पर जानलेवा हमला भी किया था। 

वहीं बोड़ला नेशनल हाई-वे सड़क के पास अवैध कब्जा करके बाहर से आए धर्म विशेष के लोग काबिज हैं। उनका फर्जी राशनकार्ड भी बन गया है। बोड़ला में तहसील ऑफिस के सामने विगत चार वर्षों से अवैध कब्जा करके कई परिवार निवास कर रहे हैं। इनके द्वारा दो साल पहले छोटी बच्ची के साथ छेड़छाड़ भी की थी, उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि अटल आवास, घास भूमि, मुक्तिधाम की जमीन को भी धर्म विशेष के लोगों ने नहीं छोड़ा है। इन सवालों का पूर्व मंत्री से जवाब मांगते हुए सरकार से मांग की है कि सभी प्रकरण की जांच करवाने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए। हुए कब्जा तोड़ने बुलडोजर चलाएं।

jindal steel Ad
5379487