Logo
अंबिकापुर से दिल्ली और कोलकाता के लिए डायरेक्ट फ्लाइट सेवा 30 मार्च से शुरू होने जा रही है। एलायंस एयर सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ानें संचालित करेगी।

संतोष कश्यप - अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के मां महामाया एयरपोर्ट से यात्रियों के लिए खुशखबरी है। 30 मार्च से यहां से दिल्ली और अगले सप्ताह से कोलकाता के लिए डायरेक्ट फ्लाइट सेवा शुरू होने जा रही है। एलायंस एयर द्वारा संचालित ये उड़ानें सप्ताह में चार दिन चलेंगी, जिससे उत्तरी छत्तीसगढ़ की एयर कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा। एयरलाइन ने अपनी वेबसाइट पर टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी है।

दिल्ली के लिए सोमवार और बुधवार को उड़ानें
30 मार्च से दिल्ली रूट पर फ्लाइट ऑपरेशन शुरू होगा। सोमवार और बुधवार को उड़ानें संचालित की जाएंगी। उड़ान बिलासपुर होते हुए दिल्ली पहुंचेगी, जिससे दोनों शहरों को भी कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

flight schedule

सोमवार - फ्लाइट संख्या 91613

  • दिल्ली > बिलासपुर: 07:50 - 10:25
  • बिलासपुर > अंबिकापुर: 10:50 - 11:35
  • अंबिकापुर > दिल्ली: 12:00 - 14:30

बुधवार - फ्लाइट संख्या 91614

  • दिल्ली > अंबिकापुर: 07:50 - 10:25
  • अंबिकापुर > बिलासपुर: 10:50 - 11:35
  • बिलासपुर > दिल्ली: 12:00 - 14:40

कोलकाता रूट पर गुरुवार और शनिवार को उड़ानें
अगले सप्ताह से अंबिकापुर–कोलकाता डायरेक्ट फ्लाइट सेवा भी शुरू होगी। यह उड़ान गुरुवार और शनिवार को चलेगी। रूट में बिलासपुर की भी कनेक्टिविटी शामिल है।

शनिवार - फ्लाइट संख्या 91763

  • कोलकाता > बिलासपुर: 07:05 - 08:55
  • बिलासपुर > अंबिकापुर: 09:20 - 10:00
  • अंबिकापुर > कोलकाता: 10:25 - 12:15

गुरुवार - फ्लाइट संख्या 91765

  • कोलकाता > अंबिकापुर: 07:05 - 08:50
  • अंबिकापुर > बिलासपुर: 09:15 - 09:55
  • बिलासपुर > कोलकाता: 10:20 - 12:05

क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गति
नई उड़ान सेवाओं से अंबिकापुर और आसपास के जिलों के व्यापार, पर्यटन और सरकारी-कारोबारी यात्राओं में तेजी आएगी। पहले जहां यात्रियों को लंबी सड़क यात्रा करनी पड़ती थी, वहीं अब सीधे दिल्ली और कोलकाता पहुंचना आसान होगा।

7