haribhoomi hindi news
खरोरा स्थित ITBP की 38 वीं बटालियन कैंप में सिपाही ने ASI की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वजह आपसी विवाद बताई जा रही है।

भरत कुंभकार- खरोरा। छत्तीसगढ़ के रायपुर से लगे खरोरा स्थित ITBP की 38 वीं बटालियन कैंप में सिपाही ने ASI पर गोली चला दी इस दौरान मौके पर ही ASI की मौत हो गई। वहीं मामले में सिपाही ने आपसी विवाद के चलते ASI पर गोली चलाई है।

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला खरोरा थाना इलाके का है। जहां पर रविवार देर रात बिहार के रहने वाले कांस्टेबल सरोज कुमार (32 साल) और हरियाणा के ASI देवेंद्र सिंह दहिया (56 साल) के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि, कांस्टेबल सरोज कुमार ने ASI देवेंद्र दहिया पर अपने सर्विस रिवॉल्वर से गोली चला दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

crime unit team
मौके पर मौजूद क्राइम यूनिट की टीम

20 राउड चलाई गोली 

कांस्टेबल सरोज कुमार और ASI देवेंद्र सिंह दहिया के बीच परेड के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी के चलते आज सुबह करीब 7- 8 बजे सिपाही ने ASI देवेन्द्र दहिया पर लगभग 20 राउड गोली चलाई जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

घटनास्थल पहुंचे अफसर 

आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंची है। जहां पर वे मामले की जांच में जुट गए हैं।

7